London Flight Returned Midway : ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद किया, मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट लौटाई गई!

1110

London Flight Returned Midway : ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद किया, मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट लौटाई गई!

जानिए, डायवर्ट की गई फ्लाइट्स की पूरी लिस्ट और AIR INDIA की X पर पोस्ट!

Mumbai : मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बीच रास्ते में से वापस लौटना पड़ा। दरअसल, शुक्रवार सुबह मुंबई से लंदन के लिए निकली एयर इंडिया की फ्लाइट AIC129 वापस मुंबई लौट आई। यह फ्लाइट समय पर ही लंदन के लिए रवाना हुई थी। लेकिन कुछ देर बाद इसे वापस मुंबई की ओर मोड़ना पड़ा।

ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इसलिए फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा। एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ और फ्लाइट्स को भी या तो डायवर्ट कर दिया है या वापस बुला लिया है। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए, एयर इंडिया की कई उड़ानें या तो डायवर्ट की जा रही हैं या अपने मूल स्थान पर लौट रही हैं।

 

किस फ्लाइट की क्या स्थिति

– AI130: लंदन से मुंबई आ रही थी, उसे वियना भेज दिया गया है।
– AI102: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी, उसे शारजाह भेज दिया गया है।
– AI116: न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही थी, उसे जेद्दा भेज दिया गया है।
– AI2018: लंदन से दिल्ली आ रही थी, उसे मुंबई भेज दिया गया है।
– AI129: मुंबई से लंदन जा रही थी, वह वापस मुंबई लौट रही है।
– AI119: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही थी, वह वापस मुंबई लौट रही है।
– AI103: दिल्ली से वाशिंगटन जा रही थी, वह वापस दिल्ली लौट रही है।
– AI106: नेवार्क से दिल्ली आ रही थी, वह वापस दिल्ली लौट रही है।
– AI188: वैंकूवर से दिल्ली आ रही थी, उसे जेद्दा भेज दिया गया है।
– AI101: दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रही थी, उसे फ्रैंकफर्ट/मिलान भेज दिया गया है।
– AI126: शिकागो से दिल्ली आ रही थी, उसे जेद्दा भेज दिया गया है।
– AI132: लंदन से बेंगलुरु आ रही थी, उसे शारजाह भेज दिया गया है।
– AI2016: लंदन से दिल्ली आ रही थी, उसे वियना भेज दिया गया है।
– AI104: वाशिंगटन से दिल्ली आ रही थी, उसे वियना भेज दिया गया है।
– AI190: टोरंटो से दिल्ली आ रही थी, उसे फ्रैंकफर्ट भेज दिया गया है।
– AI189: दिल्ली से टोरंटो जा रही थी, वह वापस दिल्ली लौट रही है।

यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा के चलते लिया

कई फ्लाइट्स को अपने रास्ते बदलने पड़े। कुछ फ्लाइट्स जहां से चली थीं, वहीं वापस आ रही हैं। यह सब यात्रियों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। ईरान में जो कुछ हो रहा है, उसकी वजह से यह फैसला लेना पड़ा।