
‘Love Jihad’ Funding Case : फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी अभी हाथ नहीं आया, 18 केस दर्ज, NSA के तहत गिरफ्तारी के आदेश!
Indore : अभी तक ‘लव जिहाद’ के लिए पैसा देने वाला कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस उसे लगातार खोज रही है। उसके दोनों घरों पर ताला लगा है और कोई यह नही बता रहा कि वो कहां है! उसके साथ परिवार उसका परिवार भी गायब है। पुलिस ने उसे पर ₹10 हजार का इनाम भी घोषित किया है। कलेक्टर ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत उसकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए, लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चला। जानकारी मिली है कि उसकी संपत्ति जब्ती की तैयारी की जा रही है।
अनवर कादरी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें से एक मामला पिछले महीने दर्ज हुआ था। इसमें कांग्रेस पार्षद पर धन के बल पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की साजिश में शामिल होने का आरोप है। जिला प्रशासन ने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। धन के बल पर हिंदू युवतियों का धर्म परिवर्तन कराने की साजिश में शामिल होने के मामले में फरार चल रहे डकैत के खिलाफ कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को एनएसए के तहत गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया।
पुलिस के मुताबिक, शहर के विभिन्न थानों में कादरी के खिलाफ 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मामला पिछले महीने ही दर्ज किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्षद पर धन के बल पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की साजिश में शामिल होने का आरोप है। कादरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के दो लोगों साहिल शेख और अल्ताफ शाह ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि कांग्रेस नेता कादरी ने लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने के लिए उन्हें 3 लाख रुपए दिए थे। उन्होंने यह रकम लड़कियों पर खर्च कर दी थी। शेख और शाह को दो लड़कियों से बलात्कार और अन्य आरोपों में अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया था।
इन दोनों के बयानों के आधार पर कादरी के खिलाफ पैसे के बल पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पार्षद पर ‘लव जिहाद’ गिरोह चलाने का आरोप लगाया था और एनएसए के तहत उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।




