Love Jihad Racket : भोपाल में पकड़े गए लव जिहाद के तार इंदौर से भी जुड़े मिले, पुलिस जांच में जुटी 

पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों में से 6 को गिरफ्तार किया, 6 की तलाश, एक महिला भी शामिल!

348

Love Jihad Racket : भोपाल में पकड़े गए लव जिहाद के तार इंदौर से भी जुड़े मिले, पुलिस जांच में जुटी 

 

Indore : भोपाल के लव जिहाद के तार इंदौर से भी जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। एक शिकायत के बाद पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इंदौर के इस कॉलेज में और कितनी लड़कियों के साथ लव जिहाद का खेल खेला गया। जबकि, पुलिस ने भोपाल में लव जिहाद का एक पूरा रैकेट इसमें लगा हुआ पकड़ाया। पुलिस को आशंका है कि यही गिरोह इंदौर में भी सक्रिय है। भोपाल में मुस्लिमों के इस संगठित गिरोह में पुलिस ने 3 थानों में 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें 6 को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में और भी मुस्लिम युवक शामिल होंगे।

पुलिस जांच में एक मुस्लिम महिला जोया तो अपने भाई शाहरुख खान और उसके दोस्तों के लिए हिंदू युवतियों को न सिर्फ अपने घर में दुष्कर्म के लिए पनाह देती थी, बल्कि इसके लिए उन्हें उकसाती भी थी। शाहरुख को इस गिरोह के मुख्य सरगना के तौर पर देखा जा रहा है।

श्यामला हिल्स थाने में दर्ज मामले में आशंका है कि जोया खान हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म की मास्टरमाइंड है। जोया ने ही पीड़िता को अपने भाई शाहरुख से मिलवाया और फिर उसका ब्रेनवाश कर उससे प्रेम-प्रंसग शुरू करवाया। पुलिस शिकायत में बताया गया कि उसने पीड़िता और शाहरुख को घर बुलाया और अपने पति फैजान व उसके दोस्त जावेद के साथ दुष्कर्म करने में मदद की। बाद में इन्हीं के दबाव में पीड़िता ने अपनी सहेली को शाहरुख के दोस्त अयान से मिलवाया था। अयान ने युवती से दुष्कर्म कर उसे अपने दोस्त अरबाज के पास भेज दिया।

भोपाल के इस संगठित गिरोह में पुलिस तीन थानों में 12 आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इनमें से 6 गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि, 6 आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में और भी मुस्लिम युवक शामिल होंगे। इसी गिरोह के इंदौर के कॉलेज में भी सक्रिय होने का पता चला है।