Love Story of IAS : जो लड़की फरियाद लेकर आई, उसी से कलेक्टर ने शादी कर ली!

उन पर आरोप भी लगे, पर उन्होंने अफवाहों के सारे आरोपों को खारिज किया!

4871

Love Story of IAS : जो लड़की फरियाद लेकर आई, उसी से कलेक्टर ने शादी कर ली!

New Delhi : किसी की भी प्रेम कहानी सुनने में रोचक लगती हैं। इसलिए कि हर प्रेम कहानी में कुछ न कुछ अनोखा होता है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर शहर में डीएम (कलेक्टर) रहे संजय कुमार खत्री की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। जब संजय कुमार खत्री गाजीपुर में पोस्टेड थे, वहां उनकी मुलाकात विजयलक्ष्मी से हुई, जो एक फरियाद लेकर उनके ऑफिस आईं थीं। जब विजयलक्ष्मी उनके दफ्तर पहुंची, तो एक-दूसरे को देखते ही उन्हें याद आया कि वे पहले दिल्ली में मिल चुके हैं। इसके बाद गाजीपुर में ही दोनों कई बार मिले। उन्हें आपस में प्यार हो गया। फिर उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया।

शादी के बाद संजय खत्री पर आरोप लगा कि उन्होंने फरियादी से शादी कर ली। फिर उन्होंने इन अफवाहों को खारिज कर बताया वे विजयलक्ष्मी को 7-8 साल पहले से जानते हैं। दोनों दिल्ली में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। संजय खत्री यूपीएससी परीक्षा में पास हो गए, वहीं, विजयलक्ष्मी असफल हो गई तो उसे गाजीपुर लौटना पड़ा।

 

WhatsApp Image 2023 09 07 at 12.43.50 PM

इस वजह से उन पर कई तरह के आरोप भी लगाए गए। उन्होंने हर आरोप को सिरे से खारिज किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया। इस लिस्ट में संजय कुमार खत्री का भी नाम था। उन्हें नोएडा प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक या एसीईओ बनाया गया है।

कौन हैं संजय कुमार खत्री
संजय कुमार खत्री राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं। 8वीं तक की पढ़ाई गांव से करने के बाद वह जयपुर शिफ्ट हो गए थे। JRRSU से बीए की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया। 2 साल तक राजस्थान प्रशासनिक सेवा में काम करने के बाद 88वीं रैंक के साथ उनका सेलेक्शन आईएएस के लिए हुआ, वे 2010 बैच के अधिकारी हैं।