

Lover Flowing in Waterfall : गर्लफ्रेंड को वॉटरफॉल में खड़े होकर प्रपोज कर रहा था, पैर फिसला और झरने में बह गए सपने!
देखिए, सोशल मीडिया X पोस्ट, जिसमें लड़की सिर्फ अपने लवर को बहते देखती रही!
New Delhi : अलग-अलग अंदाज में प्यार का इजहार करना हर कपल का सपना होता है। लेकिन, कभी-कभी यह रोमांटिक ख्वाब खतरनाक हादसों में बदल जाता है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वाकया हाल ही में सामने आया, जब एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए एक वॉटरफॉल के बीच पहुंचा। लेकिन, उसका यह रोमांटिक प्रपोजल एक दर्दनाक हादसे में बदल गया, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
A dude pops the question to his girl in a crazy dangerous spot…🥺 💔 pic.twitter.com/Gzdxfza5hD
— March (@MarchUnofficial) July 4, 2025
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए एक झरने के बीच में चट्टानों के किनारे खड़ा है। लड़की प्रकृति को करीब से निहार रही है। तभी लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए अपने घुटनों पर बैठने की कोशिश करता है, उसी समय अचानक से उसका पैर फिसलता है और वह तेज बहाव वाले झरने में गिर जाता है और वह तेज धारा में बहने लगता है। वीडियो में यह भी देखा गया कि उसकी गर्लफ्रेंड, जो पास ही खड़ी थी, उसे बचाने की कोशिश भी नहीं कर पाई और सिर्फ खामोशी से उसे बहते हुए देखती रही।
लड़की के प्यार पर उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत सारे लोगों ने शेयर किया है। हमने यह वीडियो @MarchUnofficial नामक एक्स हैंडल से लिया है। हालांकि, वायरल वीडियो में घटना का सटीक स्थान नहीं बताया गया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने इस घटना को ‘कलयुगी मोहब्बत’ का नाम दिया, तो कुछ ने गर्लफ्रेंड के न बचाने की कोशिश करने पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, ‘प्यार का जुनून इंसान को खतरनाक जगहों पर ले जाता है, लेकिन ऐसी जगहों पर सावधानी बरतना जरूरी है।’ दूसरे ने लिखा, ‘यह रोमांच नहीं, बल्कि मूर्खता थी। अपनी जान की कीमत पर प्रपोजल का क्या मतलब!’