LPG Cylinder अब फाइबर ग्लास का!MP में अभी नहीं मिलेगा

1393

Bhopal MP: घरों में जल्दी ही LPG के भारी भरकम गैस सिलेंडर से मुक्ति मिलने वाली है। लोहे के भारी सिलेंडर के बदले फाइबर ग्लास का कम्पोजिट LPG गैस सिलेंडर लॉन्च किया गया है।

इसकी खासियत है कि यह पहले वाले सिलेंडर से हल्का होगा और कम कीमत में भी मिलेगा। उपभोक्ता इसे अपने पुराने गैस सिलेंडर से बदल सकेंगे।

नया गैस सिलेंडर पुराने से ज्यादा सुरक्षित भी होगा। लेकिन, अभी यह सुविधा मध्यप्रदेश के किसी शहर में उपलब्ध होने एलान नहीं किया गया।

पहले चरण में यह दिल्ली, गुरुग्राम, बनारस, फरीदाबाद, प्रयागराज, जयपुर, हैदराबाद, पटना, मैसूर, जालंधर, जमशेदपुर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद सहित 28 शहरों में उपलब्ध होगा.

सिलेंडर वितरण कंपनी इंडेन ने जानकारी देते हुए बताया कि नया कंपोजिट गैस सिलेंडर लेने के लिए ग्राहक को 10 किलो पर 3350 रुपए और 5 किलो के सिलेंडर पर 2150 रुपए की सुरक्षा देनी होगी।

फाइबर का कम्पोजिट सिलेंडर पुराने सिलेंडर की तुलना में आधा हल्का होगा। यह पूरी तरह से पारदर्शी होगा। ये कई रंगों में मिलेगा।

पुराने सिलेंडर का वजन 31 किलो है, वहीं कंपोजिट सिलेंडर सिर्फ 16 किलो का होगा। 10 किलो और 5 किलो में मिलेगा कंपोजिट गैस सिलेंडर, जहां 10 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत 692 रुपए होगी, वहीं 5 किलो के लिए 363 रुपए देने होंगे। इन दोनों में पुराने रेगुलेटर लगे होंगे। इसमें आसानी से देखा जा सकेगा कि कितनी गैस बची है।

मौजूदा समय में 10 किलो के सिलेंडर में पुराने सिलेंडर के मुकाबले करीब 4 किलो कम गैस मिलेगी। इसके कम वजन के कारण महिलाएं इसे आसानी से उठा भी सकेंगी। खास बात यह कि फाइबर होने के कारण यह पूरी तरह से जंग प्रतिरोधी होगा।