Made a Wife Deal : जुएं में सब हारा तो कर्ज चुकाने के लिए पत्नी का सौदा किया!

405

Made a Wife Deal : जुएं में सब हारा तो कर्ज चुकाने के लिए पत्नी का सौदा किया!

पत्नी ने पुलिस को बताया कि दो बदमाशों ने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया!

Jhansi (UP) : महाभारत में द्रौपदी को जुए में दांव पर लगाने का प्रसंग है। पर, आज के युग में भी ऐसा होता है। झांसी के मऊरानीपुर के एक गांव की महिला ने बताया कि गांव के दो दबंग टाइप के लोग रोज बड़े पैमाने पर जुआ खिलाते हैं। किराने की दुकान की आड़ में अवैध रूप से मांस-मदिरा का सेवन कराते हैं। जब नशा हो जाता है, तो एक हजार पर पचास रुपए रोज का ब्याज वसूलते हैं, जिससे दर्जनों परिवार तबाही की कगार पर आ गए हैं।

शराब और जुएं के उधार रुपयों के बदले एक पति ने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। यह देखकर यह महिला कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को की शिकायत में पति और सूदखोर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति को भी दोनों बदमाशों ने जुएं और शराब की लत लगा दी। तीन हजार रुपए देकर पति को जुआ खिलवाया, जब वह हार गया और तय समय पर रुपए न दे पाया दोनों ने पति से कहा कि एक रात के लिए अपनी पत्नी दे दो सारे कर्ज माफ कर दूंगा।

इस बात पर पति ने रजामंदी कर दी। रात को घर नशे में आकर पति ने रातभर के लिए साथ चलने को कहा। यह सुनकर घबराई महिला ने पुलिस को सूचित किया। महिला ने आरोप लगाया कि यदि सही जांच हो जाए, तो ऐसे दर्जनों परिवार मिल जाएंगे, जिनका पूरा परिवार इन दोनों ने बर्बाद कर दिया।