
Madhya Pradesh Parshuram Welfare Board : जिला उपाध्यक्ष बनने पर तिवारी का किया अभिनन्दन!
Ratlam : SBI से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ नेता राजेश तिवारी को मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसे लेकर स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन ने उनके निवास पर स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया।

इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य आर एन विजयवर्गीय, देवानंद खत्री, अशोक माहेश्वरी, एमएस डोडिया, दिनेश मालपानी, विजय सराफ, चंदन भाटिया एवं समाजसेवी प्रमोद राघव ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया!





