
मप्र. सिखवाल ब्राह्मण महासभा के प्रादेशिक चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, प्रदेश अध्यक्ष सहित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी गठित!
Ratlam : मध्य प्रदेश सिखवाल ब्राह्मण महासभा के त्रैवार्षिक चुनाव 17 अगस्त रविवार को रामगढ़ स्थित सिखवाल ब्राह्मण समाज की धर्मशाला गणेश मांगलिक भवन में सम्पन्न हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश त्रिपाठी, सहायक निर्वाचन अधिकारी भरत नागला ने सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता पूर्वक निष्पक्षता से सम्पन्न की। निर्वाचन प्रक्रिया उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश त्रिपाठी की अनुशंसा और अनुमति पश्चात सहायक निर्वाचन अधिकारी भरत नागला ने सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की।

जिसमें अध्यक्ष पद पर कन्हैयालाल व्यास (कुक्षी जिला धार), उपाध्यक्ष पद पर जगदीश प्रसाद शर्मा (उज्जैन), बसंत पंड्या (रतलाम), जितेंद्र कुमार ओझा (जावद), सचिव पद पर महेश माणमिया (रतलाम), सह-सचिव पद पर भरत कुमार तिवारी (रतलाम), महेश तिवारी (उज्जैन), कोषाध्यक्ष पद पर शिवकुमार पुरोहित (रतलाम), सह-कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश तिवारी (रतलाम), कार्यालय प्रमुख पद पर सत्यनारायण जोशी (रतलाम), प्रचार संयोजक पद पर मधुकांत जोशी (रतलाम), संगठन मंत्री पद पर द्वारकाप्रसाद व्यास (महिदपुर(, संजय पुरोहित (जावद), अनिल पांड्या खिचड़ीवाले (रतलाम) निर्विरोध चुने गए।

इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य महेश बोहरा (रतलाम), मनीष उपाध्याय (रतलाम), सांवर सिखवाल (रतलाम), कैलाश तिवारी (रतलाम), राजू तिवारी (रतलाम), शांतिलाल व्यास (रतलाम), नानूराम पुरोहित (रतलाम) का मनोनयन हुआ। इसके बाद नव-निर्वाचित अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत संरक्षक अशोक पाड्या, चंद्रप्रकाश पुरोहित, हेमन्त पुरोहित, पृथ्वीराज व्यास, सत्यनारायण उपाध्याय ने किया। संचालन चंद्रप्रकाश व्यास ने एवं आभार पृथ्वीराज व्यास ने माना!





