मध्यप्रदेश की औद्योगिक विकास दर 0.61 से पहुंची 24 प्रतिशत बोले भाजुमो राष्ट्रीय, अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या

भाजपा शासन में विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बना भारत,   कल, आज और कल विषय पर प्रबुद्ध जनों से किया संवाद  

2213

मध्यप्रदेश की औद्योगिक विकास दर 0.61 से पहुंची 24 प्रतिशत बोले भाजुमो राष्ट्रीय, अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या

  *देखें वीडियो क्या बोले तेजस्वी सूर्या*             

  *संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की रपट*

नर्मदापुरम। कल आज और कल विषय पर नर्मदापुरम में प्रबुद्ध जन सम्मेलन मध्यप्रदेश गौरव प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या रहे। विधानसभा चुनाव से पहले प्रबुद्ध जनों से संवाद करने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या नर्मदापुरम पहुंचे। जहां उन्होंने कल, आज और कल विषय पर संवाद किया। सरकार की योजनाओ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 1 हजार साल की गुलामी के बाद देश 1947 में दुनिया की छठवीं बड़ी अर्थव्यवस्था थी। 70 साल में कांग्रेस ने इसे 14 स्थान तक पहुंचा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको 9 सालों में दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बना दिया है।

IMG 20231004 WA0047

उन्होंने प्रबुद्ध जनों से संवाद करते हुए कहा कि देश में कृषि क्षेत्र में और औद्योगिक विकास दोनो में सबसे तेज गति में आगे बढ़ रहा प्रदेश, मध्यप्रदेश है। कृषि में पिछले 10 सालो में डबल डिजिट ग्रोथ देश में एकमात्र प्रदेश में जहां हो रही है,वो मध्य प्रदेश है। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले पूरे मध्य प्रदेश के साल भर की औद्योगिक विकास दर (इंडस्ट्रियल ग्रोथ रेट) मात्र 0.61 परसेंट थी। 1 परसेंट भी नहीं थी। पर आज मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास दर 24 परसेंट है। देश में सबसे तेज गति से इंडस्ट्रियल स्टेलाइजेशन मध्य प्रदेश में हो रहा है। उन्होंने सभी उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि आगामी समय में विकास करने वाली सरकार चुने।

IMG 20231004 WA0049

 

 

IMG 20231004 WA0050कार्यक्रम में वैभव पंवार,माधव अग्रवाल, विजयपाल सिंह, शिव चौबे,माया नारोलिया,नीतू यादव, पंकज चौरै,पं.गोपाल प्रसाद खड्डर,विनोद मुदगल,प्रांशु राणे,दीपक माहला,मनीष परदेशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। संचालन अखिलेश खंडेलवाल ने तथा आभार प्रदर्शन प्रसन्न हर्णे ने किया। उद्बोधन के पूर्व सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न शाल श्रीफल से सम्मानित किया। गया।