
पढ़ना जारी रखें
कैनोइंग के सी-2 1000 मीटर स्पर्धा के फाइनल में देवेंद्र सिंह और नीरज वर्मा ने 4.18.015 मिनट के साथ बाजी मारी। तेलंगाना के अभय और प्रदीप कुमार ने 4.25.590 मिनट के साथ रजत जीता जबकि ओडिशा के सिंघम सिंह और पाएरेंबाम सिंह की जोड़ी ने 4.31.920 मिनट के साथ कांस्य जीता।
कैनोइंग सी-1 1000 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण भी मप्र के नीरज वर्मा ने जीता। नीरज ने 4.54.600 मिनट के साथ पहला जबकि कर्नाटक के निंगथोउजम सिंह ने 4.55.170 मिनट के साथ रजत और तेलंगाना के अमित कुमार को 5.09.215 मिनट के साथ कांस्य जीता।उल्लेखनीय है कि वाटर स्पोर्ट्स को पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जगह मिली है।