मध्यांचल उत्सव-2025: दिल्ली में रहने वाले MP के मूल निवासी छात्रों से रूबरू हुए नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा, वरिष्ठ संपादक आलोक मेहता

628

मध्यांचल उत्सव-2025: दिल्ली में रहने वाले MP के मूल निवासी छात्रों से रूबरू हुए नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा, वरिष्ठ संपादक आलोक मेहता

नई दिल्ली: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय में मध्यांचल स्टूडेंट असोसिएशन द्वारा आयोजित मध्यांचल उत्सव-2025 में मध्य प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, अनुसूचित जाति राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, वरिष्ठ संपादक आलोक मेहता, जे एन यू की प्रोफेसर अंशु जोशी ने दिल्ली में रहने वाले मध्य प्रदेश के मूल निवासी छात्रों को भविष्य में मध्य प्रदेश के शिक्षा तथा सामाजिक आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया।

संयोजक गोविंद डांगी ने बताया कि जे एन यू में करीब 3500 छात्र मध्य प्रदेश के हैं । पूरे दिल्ली में प्रदेश के अब करीब आठ हज़ार से अधिक छात्र हैं। यह गौरव की बात है। संगठन आपसी सहयोग बढ़ाने और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित कर रहा है।

IMG 20250525 WA0076

वक्ताओं ने कहा कि हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमारा प्रदेश भारत का हृदयस्थल होने के साथ ही सांस्कृतिक, प्राकृतिक, धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से लोगों के मन में अपनी अनूठी छाप छोडता है। यही कारण है कि दुनियाभर के पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश विशिष्ट स्थान रखता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दृष्टि से मध्य प्रदेश अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि यहाँ की विरासत को संवारने के साथ ही प्रदेश के विकास में भी अपना योगदान दें।

इस अवसर पर छात्रों द्वारा तैयार मध्य प्रदेश संबंधी शोध लेखों की पत्रिका मध्यांचल का लोकार्पण भी किया गया।