श्रीगढ़कैलाश महादेव की 1111 दीपों से महाआरती व प्रांगण में होगा पौधारोपण

688

श्रीगढ़कैलाश महादेव की 1111 दीपों से महाआरती व प्रांगण में होगा पौधारोपण

Ratlam : श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रीगढ़केलाश महादेव मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।इस संदर्भ में जानकारी देते हुए समिति के संरक्षक अशोक जैन चोटाला, बलवीरसिंह राठौड़ तथा समिति अध्यक्ष सतीश भारतीय ने बताया कि

भगवान शिव का रुद्राभिषेक सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगा।शाम 4 बजे श्रीगढ़कैलाश सेवा समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में 51 पौधों का पौधारोपण वरिष्ठ समाजसेवी रामचन्द्र पंडित के आतिथ्य में होगा।शाम 7 बजे 1111 दीप से महाआरती नगर निगम पार्षद व स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष विशाल शर्मा के आतिथ्य मे शिव भक्तों द्वारा की जाएगी।

इन्होंने किया आयोजन में सम्मिलित होने का आव्हान
समिति संयोजक कैलाश झालानी,कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया,कैलाश राठौर पटेल,नारायण देतवाल,प्रदीप कटारिया, कैलाश चौहान,नरेश पाटीदार,अशोक पंवार, दिनेश राठौर,राजेश चौहान,सूरजमल टांक, सतीश देवड़ा,विजय सिंह चौहान,गौरव त्रिपाठी,बद्रीलाल व्यास, नितिन राठौर,शिवम दुबे, कन्हैयालाल राठौर, सुरेश सांखला,श्याम रेडा,ओमप्रकाश पुरोहित आदि शिवभक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर श्रीगढ़कैलाश महादेव का आशीर्वाद लेने का आव्हान किया।