
Mahayagya Creates History : रतलाम में 551 कुंडीय विशाल महायज्ञ ने रचा इतिहास, वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज!
Ratlam : रतलाम का नाम 2 अप्रैल, गुरुवार को एक साथ 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना और रतलाम के इतिहास में समाहित होना जिसके हजारों श्रद्धालुओं का साक्षी बनना यह एक अद्वितीय उदाहरण हैं। वजह रही श्री बाल हनुमान मंदिर के नाम हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक अद्वितीय, अलौकिक एवं ऐतिहासिक महायज्ञ का भव्य आयोजन। इस दिव्य महायज्ञ की विशेषता यह रही कि यह पूर्णतः प्लास्टिक रहित वातावरण में “एक संगत- एक पंगत”, सामाजिक समरसता एवं स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के संकल्प के साथ आयोजित किया गया। नागरिक कर्तव्यों का पूर्ण पालन करते हुए संत- महात्माओं के शुभाशीष एवं भव्य शोभायात्रा ने आयोजन को और अधिक दिव्यता प्रदान की।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 551 कुंडों में संपन्न यह विशाल महायज्ञ न केवल रतलाम, बल्कि समस्त क्षेत्र के लिए एक अभूतपूर्व एवं गौरवशाली उपलब्धि सिद्ध हुआ। यह आयोजन “न भूतों न भविष्यति” की भावना को साकार करते हुए इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में अंकित हो गया है। यह महायज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना के जागरण, सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण एवं राष्ट्रभावना का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। इसी के साथ यह दिव्य वैदिक आयोजन एक ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ गया। महायज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड के जूरी मेंबर श्री शैलेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा “वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड” एवं “लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” के प्रमाण पत्र श्री बाल हनुमान मंदिर समिति के पदाधिकारियों को प्रदान किए गए।

इस पावन अवसर पर पूज्य संत-महात्माओं की गरिमामई उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से गुरुदेव महामंडलेश्वर देव स्वरूपानंद जी महाराज, गुरुदेव हिन्दू रत्न आनंदगिरीजी महाराज, गुरुदेव गोशारनंदजी महाराज, स्वामी चेतन दास जी महाराज, बाल संत जतिन दास जी, गुरुदेव शिवानंदजी महाराज, गुरुदेव प्रकाशानंदजी महाराज, योगेश नाथ जी महाराज, शाश्वत आनंद जी महाराज, महामंडलेश्वर मधुसूदनंदगिरीजी महाराज एवं पीठाधीश्वर स्वामीकृष्णानंदजी महाराज उपस्थित रहें।

मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री चेतन कश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित संस्था संयोजक नीरज सक्सेना, मनोहर पोरवाल, म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, पार्षद देवश्री पुरोहित, पार्षद निशा पवन सोमानी, मयूर पुरोहित, भगत सिंह भदौरिया, वीरेंद्र माथुर, विवेक शर्मा, भावना गुर्जर, शीतल, प्रवीण उपाध्याय, विकास शैवाल, धर्म यादव, मितेश जैन, संजय दवे सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामई उपस्थिति रही। यह आयोजन वास्तव में सेवा, साधना एवं समर्पण का अद्भुत संगम बनकर जनमानस में सदैव स्मरणीय रहेगा!





