महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षों को तवज्जो देने बैठक हुई

समर्थकों को कार्यकारिणी में एडजस्ट करवाया, प्रदेश प्रभारी ने दी सहमति

686
महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षों को तवज्जो देने बैठक हुई

भोपाल: प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बनी चार महिला नेताओं को तवज्जो देने के लिए आज संगठन की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई। इन सभी ने अपने समर्थक महिलाओं को प्रदेश कार्यकारिणी में एडजस्ट करने की सिफारिश की है। इसके साथ ही महिला कांग्रेस को प्रदेश में चार जोन में बांट कर काम करने का भी इस बैठक में तय हुआ।

इस बैठक को राष्ट्रीय संगठन की ओर से विशेष रूप से आयोजित करवाया गया था। बैठक में शामिल होने के लिए महिला कांग्रेस की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी ओनिका मेहरोत्रा भोपाल आई। इनके निर्देश पर आयोजित हुई इस बैठक में महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल, उपाध्यक्ष नूरी खान, जमुना मरावी, कविता पांडे और रश्मि पंवार को बुलाया गया था।

ये चारों उपाध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दौड़ में थी, लेकिन पार्टी ने अर्चना जायसवाल को कमान सौंप दी। इसके बाद इन चारों को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की सिफारिश प्रदेश से की गई थी, लेकिन अब इन चारों को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इन चारों की नाराजगी ज्यादा न हो इसलिए इन चारों के साथ मिलकर आज विशेष बैठक की गई।

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी बनाए जाने पर चर्चा हुई।

चारो को बांटे जाएँगे एक एक जोन चारों ने अपने-अपने समर्थकों के नाम प्रदेश कार्यकारिणी के लिए दिए। वहीं यह भी तय हुआ कि प्रदेश महिला कांग्रेस को चार जोन में बांटा जाए। चारों उपाध्यक्षों को एक-एक जोन का प्रभारी बनाया जाए। वहीं कुछ जिलों में अध्यक्ष बदलने पर भी विचार हुआ।