Maihar Accident: बस और ट्रक के बीच टक्कर,7 लोगों की मौत, 20 घायल

79

Maihar Accident: बस और ट्रक के बीच टक्कर,7 लोगों की मौत, 20 घायल

Maihar (MP) Maihar Accident: मध्य प्रदेश में मैहर के पास बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से 7 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में तकरीबन सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात करीब 11.30 बजे हुई जब बस प्रयागराज से नागपुर के लिए जा रही थी। जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर नादान देहात पुलिस स्टेशन के पास ये घटना हुई।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बस से सात शव निकाले गए।
मैहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

जानकारी के मुताबिक, आभा ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस रीवा से नागपुर जा रही थी। तभी नादन थाने से कुछ दूर स्थित चौरसिया ढाबे के पास खड़े एक ट्रक में बस जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन में शव फंस गए थे। जिन्हें निकालने के लिए गैस कटर मंगवाया गया। एक बुजुर्ग के दोनो हाथ व दोनों पैर टूट गए हैं जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जेसीबी से दरवाजे को तोड़ा जा रहा है। घायलों को मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। खबर लिखे जाने तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि है। वहीं आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।