Major Accident in Nagpur: डेटोनेटर और माइनिंग विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में ब्लास्ट, 15 से ज्यादा मरे,कई गंभीर !

46

Major Accident in Nagpur: डेटोनेटर और माइनिंग विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में ब्लास्ट, 15 से ज्यादा मरे,कई गंभीर !

नागपुर के इंडस्ट्रियल इलाके में रविवार 1 मार्च को तेज धमाका हुआ। यह ब्लास्ट विस्फोटक बनाने वाली कंपनी (SBL Energy Limited factory mining and industrial explosives manufacturing unit) में हुआ। इस घटना में अब तक 15 की मौत हुई है। कई की हालत गंभीर है। जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

नागपुर जिले के कटोल तहसील में एक विस्फोटक कारखाने में हुए धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि विस्फोटक कारखाने में हुए विस्फोट में 15 लोग मारे गए हैं.

एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में धमाका
यह कंपनी औद्योगिक विस्फोटकों की प्रमुख निर्माता है, जिसमें खनन और अवसंरचना परियोजनाओं में उपयोग होने वाली सामग्री, जैसे कि डेटोनेटर और विस्फोटक कारतूस शामिल हैं। दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं, जबकि कलमेश्वर पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय एम्बुलेंस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए नागपुर शहर के अस्पतालों में पहुंचाया। पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल, जिला कलेक्टर विपिन इटांकर और एसपी हर्ष ए पोद्दार के नेतृत्व में ग्रामीण पुलिस दल राहत कार्यों की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।जानकारी के मुताबिक कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव में खनन और औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों के हवाले से बतायाकि घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में सुबह 7 बजे से 7.15 बजे के बीच हुई।

15 की मौत, 18 लोग गंभीर
पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। नहीं हर्ष पोद्दार, एसपी, नागपुर ग्रामीण ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और वे जल्द ही एक बयान जारी करेंगे।