Major IAS Officer’s Reshuffle In Rajsthan: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,30 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव

1214
IAS Officer's Transfer In MP

Major IAS Officer’s Reshuffle In Rajsthan: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,30 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव

जयपुर के कमिश्नर और कई जिलों के कलेक्टर बदले गए

जयपुर: राजस्थान सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में कोई 30 अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है जिनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह और जेल अभय कुमार को अब ग्रामीण विकास और पंचायती राज और खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का एसीएस बनाया गया है। उनके स्थान पर आनंद कुमार को प्रमुख सचिव गृह और जेल और अन्य प्रभार गए हैं।
श्रीमती अपर्णा अरोड़ा प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास विभाग को अब प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया है।
संदीप वर्मा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रमुख सचिव पदस्थ किया गया है। नवीन महाजन प्रमुख सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग को अध्यक्ष राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल जयपुर पदस्थ किया गया है। वैभव गालरिया प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को प्रमुख सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग, टी रविकांत अध्यक्ष और एमडी राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। विकास भाले संभागीय आयुक्त जयपुर को श्रम कारखाना विभाग का सचिव बनाया गया है। आशुतोष पेडणेकर सचिव खाद्य को अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण बनाया गया है।

भानु प्रकाश अटरू सचिव श्रम विभाग को सचिव गृह विभाग बनाया गया है। नीरज कुमार पवन संभागीय आयुक्त बीकानेर और पूर्ण चंद्र किशन को अब कौशल उद्यमिता और रोजगार विभाग का सचिव बनाया गया है। शुचि त्यागी आयुक्त कॉलेज शिक्षा विभाग को मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी बनाया गया है। अंतर सिंह नेहरा आयुक्त श्रम विभाग को संभागीय आयुक्त जयपुर बनाया गया है। करण सिंह विशिष्ट शासन सचिव और शिक्षा विभाग को MD राजस्थान खनिज निगम बनाया गया है। परमेश्वर लाल विशिष्ट सचिव श्रम विभाग को MD राज्य खाद्य निगम बनाया गया है।

श्रीमती रुकमणी रियार को गंगानगर कलेक्टर के स्थान पर अब हनुमानगढ़ का कलेक्टर बनाया गया है। हनुमानगढ़ के कलेक्टर नथमल डिडेल अब राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के एमडी होंगे। प्रदीप के गवांडे एमडी राज्य खनिज निगम अब आयुक्त उपनिवेशन विभाग बीकानेर होंगे। एम एल चौहान डायरेक्टर आदिम जाति शोध संस्थान उदयपुर अब जयपुर मंत्रालय में संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा विभाग होंगे। लक्ष्मीनारायण मंत्री प्रशासक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर को डूंगरपुर का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है। सुनील शर्मा आयुक्त खाद्य सुरक्षा अब आयुक्त कॉलेज शिक्षा विभाग होंगे। पुखराज सेन कार्यकारी निदेशक राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज लिमिटेड अब आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण जयपुर होंगे। प्रतापगढ़ के जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी को श्रीगंगानगर का कलेक्टर बनाया गया है। डा इंद्रजीत यादव डूंगरपुर कलेक्टर से अब प्रतापगढ़ के कलेक्टर होंगे। प्रताप सिंह एमडी राजस्थान राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम को स्वच्छ भारत मिशन का डायरेक्टर बनाया गया है। डॉ मंजू सचिव नगर विकास न्यास अलवर अब जयपुर मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाई गई हैं। श्रीमती आर्तिका शुक्ला सीईओ जिला परिषद अलवर अब जयपुर ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव बनाई गई है। शेखर अग्रवाल प्रमुख सचिव वन को प्रमुख सचिव इंदिरा गांधी नहर और जल संसाधन विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं।