
पुलिस का बड़ा खुलासा: धार जिले में इनकम टैक्स अधिकारी बन डकैती करने वाले बदमाश धराए, 8 गिरफ्तार, 6 आरोपी अभी भी फरार
धार के बाग और खंडवा के पामाखेड़ी में हुई बड़ी डकैती का इंदौर रेंज IG अनुराग ने किया खुलासा
धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट
धार: धार के बाग और खंडवा के पामाखेड़ी में पिछले दिनों हुई बड़ी डकैती का इंदौर रेंज आईजी अनुराग ने खुलासा कर दिया है और इस मामले में 8 आरोपियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। वहीं 57 हजार रूपए और बडी मात्रा में सोने के जेवरात सिंह कुल 1.35 लाख रूपए का मश्रुका पुलिस ने बरामद किया है।
दरअसल धार के ग्राम बाग में 13 मार्च को ठेकेदार राजकुमार मालवी के घर बदमाश इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पहुंचे थे और छापामार कार्रवाई का झांसा देकर बदमाश ने यहां 50 तोले से अधिक सोने के जेवरात व 4 लाख रूपए लूटकर फरार हो गए थे। वहीं एक दिन पहले यानि 12 मार्च को खंडवा के पामाखेडी में भी बदमाशों ने एक बंदूक सहित लाखों की लूट की थी। दोनों ही मामलो में धार और खंडवा पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई में जुटी हुई थी।
मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 8 आरोपियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है वहीं 6 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे है। पुलिस ने 8 आरोपियों मास्टर शहजाद, नरसिंह, दिलीप, राजा उर्फ अब्दुल गफ्फार, दिनेश वास्केल, आबिद शाह, अय्यूब शाह, रमेश मोरी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 6 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पकडे गए सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। साथ ही बाकी के 6 आरोपियों को पकड़ने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, अनुराग (आईजी इंदौर रेंज)-
12 तारीख को जो घटना घटी थी खंडवा एसपी ने एक टीम बनाई थी चार पांच टीम उनके काम कर रही थी और वो ट्रेस कर रही थी की कौन सा गाड़ी वाहन जो है उसमें यूज़ बॉय उसमें ब्लैक कलर का स्कॉर्पियो उसमें यूज़ हुआ था, पूरे ज़ोन में हमने खबर कर दी थी की एक ब्लैक कलर का स्कॉर्पियो है जिसे ट्रेस करना है जो एक बहुत गंभीर घटना को गठित करके खंडवा से निकली। दूसरे दिन 13 तारीख को एक घटना घटित होती है जिसमें धार जिले में बाग में होती है, इस गंभीर घटना को गठित किए हुए है उस ब्लैक स्कॉर्पियो को हम लोग तलाश कर रहे थे।
इस ब्लैक स्कॉर्पियो का जब हम घूम रहे थे तो मुझे पता चला कि मनावर में रात में ये देखा गया है, मनावर में एक मृत्युंजय होटल है वहाँ पर पांच कमरे बुक किए गए थे जिसमें 10 आरोपी रुके थे. मनावर के होटल से और जो उस समय के जो उन लोगों ने मोबाइल वगैरह यूज़ किया होगा उन सब चीजों से हमें बरामद हुए फिर हमने कुछ आरोपियों को लोकेट करना स्टार्ट किया और कुछ आरोपी हमने 24 घंटे के अंदर हमें एक पूरा पिक्चर क्लियर हो गया था कि ये घटना घटित करने वाले दोनों जगह घटना गठित करने वाले आरोपी जो है सेम है तो कुछ मोबाइल नंबर हमने ट्रेस किया उस मोबाइल नंबर के माध्यम से फिर आरोपी को ट्रेस किया और अलग अलग जगह से हमने कुछ आरोपियों को पकड़ा और उससे पूछताछ भी की जो इनका मॉडल सब एनडीए पूछताछ करने के पश्चात जो हमें पता चला की ये किस प्रकार से घटित करते हैं तो इनका एक तरीका यह है कि लोकल के लोगों को इन्वॉल्व करते हैं।
48 घंटे के अंदर जो सफलता हमारी धार की पुलिस टीम ने प्राप्त की है ये बहुत ही काबिले तारीफ है और यहाँ के पुलिस का कमिटमेंट और डेडिकेशन और जो जो उन्होंने काम किया है वो उसके लिए मैं काफी प्रशंसा करता हूँ जो सामान गया था अभी तक उसमें लगभग 600 ग्राम के आसपास हमने सोने की बरामदगी कर ली है कुछ कैश भी हमें मिले है.
जो लोग पकड़े गए हैं उसमें से धार जिले में जो आरोपी है उसमें 14 आरोपी हैं टोटल 14 आरोपी में से आठ आरोपी को अभी तक हम पकड़ पाए हैं और छह अभी फरार खंडवा जिले में जो आरोपी है टोटल आरोपी 16 है इसमें से जो तीन आरोपी जो पकड़े गए हैं वो कॉमन है दोनों ही जिले में जो टोटल आरोपी है उसमें से अगर देखा जाए तो 10 आरोपी ऐसे हैं जो दोनों ही जिले के अपराध में शामिल हैं चार आरोपी धार में अलग से हैं और छह आरोपी खंडवा में अलग से
सीसीटीवी फुटेज क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम के लोगों ने इसमें काफी मेहनत किया है और मेहनत करके इन सब चीजों को निकाला है अभी हमारे पास जीतने आरोपी हैं उनसे पूछताछ और चल रही है जो फरार हैं उनके खिलाफ डीजी साहब ने अपने जिले स्तर पर इनाम घोषित किया है।





