Major Railway Accident Averted: बड़ा रेल हादसा टला,लोको पायलेट को आई चोट 

494

Major Railway Accident Averted: बड़ा रेल हादसा टला,लोको पायलेट को आई चोट 

 

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर गिरे विशालकाय बरगद के पेड़ से टकरा गई. पेड़ से टकराने के बाद यात्री रेलगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया और आगे का शीशा भी टूट गया. वहीं इस घटना में लोको पायलेट को चोट आई है.

यह हादसा भानुप्रतापपुर से पहले मुल्ले कैंप के पास हुआ है. घटना की सूचना पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन रात 3.25 मिनट पर दल्लीराजहरा से अंतागढ के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान लगभग 4 बजे भानुप्रतापपुर के मुल्ले कैंप एक पास गिरे विशालकाय बरगद पेड़ से ट्रेन टकरा गई. जिससे इंजन डिरेल हो गया और शीशा टूट गया.

इस घटना में लोको पायलट को हाथ में चोट आई है. मामले की सूचना पर रेलवे और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे. रेलवे की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और पेड़ को काटकर ट्रैक से हटाने में जुटी हुई है. गनीमत रही कि ट्रेन को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और किसी यात्री को चोट लगी।