Made a VDO of Girl Taking Bath : पुलिस वाले के बेटे ने नहाती युवती का वीडियो बनाया!

युवती के पिता भी पुलिस में, पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया!

1020

Made a VDO of Girl Taking Bath : पुलिस वाले के बेटे ने नहाती युवती का वीडियो बनाया!

Indore : शहर में छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इस कड़ी में एक नई घटना जुड़ गई। एक पुलिसकर्मी की लड़की बाथरूम में नहा रही थी, उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक पुलिसकर्मी का लड़का उसका वीडियो बनाने लगा। लड़की ने उसे वीडियो बनाते देख लिया गया मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। लेकिन, पुलिस ने महज छेड़छाड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली पीड़ित जो पुलिसकर्मी की शादीशुदा बेटी है और आरोपी पड़ोस में रहने वाला पुलिसकर्मी का बेटा। लड़के ने लड़की का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह जब बाथरूम में नहा रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति छुपकर उसका वीडियो बना रहा था। उसने बाथरूम में से वीडियो बनाते हुए युवक को देख लिया और तत्काल बाहर आई। लेकिन, इस दौरान युवक वहां से भाग गया।

उसने पूरे मामले की जानकारी पति सहित अन्य परिजनों को दी और पूरे मामले में मल्हारगंज पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने इस पूरे मामले में छेड़छाड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की। उसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। जिस युवक ने युवती का नहाते हुए वीडियो बनाने की कोशिश की, उसके पिता इंदौर में ही निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। वहीं जिस युवती का वीडियो युवक के द्वारा बनाया जा रहा था उस युवती के पिता भी थाना प्रभारी स्तर के पद पर इंदौर में ही पदस्थ हैं।