गांव चलो अभियान की जिला टोली के संयोजक बने मकवाना!

302

गांव चलो अभियान की जिला टोली के संयोजक बने मकवाना!

 

Ratlam : भाजपा सरकार द्वारा 10 वर्षों के दौरान किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में भाजपा 4 से 6 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाएगी। अभियान के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने पूर्व विधायक दिलीप मकवाना के नेतृत्व में जिला स्तरीय टोली का गठन किया हैं।

 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा देशभर मे गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आंतरिक एवं बाहरीय सुरक्षा, सांस्कृतिक उत्थान, एवं विश्व मे भारत के गौरव वृद्धि सहित विकास के सभी आयामों पर अतुलनीय कार्य किया गया है। इन कार्यों जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के मार्गदर्शन मे देश के 7 लाख गांव एवं नगरों मे कार्यकर्ता जाएंगे। प्रवासी कार्यकर्ता के रूप मे वे कार्य करेंगे। रतलाम मे गांव चलो अभियान के लिए जिला स्तरीय टोली मे पूर्व विधायक मकवाना संयोजक बनाए गए हैं। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी एवं जिला मंत्री कीर्ति शरण सिंह सहसंयोजक रहेंगे। अभियान के दौरान पार्टी द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।