Snake Bite: बेहोश पत्नी और डिब्बे में सांप लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा शख्स

1159
Snake Bite

Snake Bite: बेहोश पत्नी और डिब्बे में सांप लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा शख्स

यूपी के उन्नाव जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स सांप को डिब्बे में बंदकर अस्पताल पहुंच गया। सांप को देखते ही हड़कंप मच गया। डॉक्टर भी सांप को देखकर हैरत में पड़ गए। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल माखी थाना क्षेत्र के बिनकीपुर गांव के रहने वाले अनिल की पत्नी रविवार की रात छत पर सोने जा रही थी। छत पर चढ़ते समय सांप ने उसे डस लिया। पत्नी के शोर मचाने पर घर के लोग दौड़ कर पहुंचे और सांप को मारकर एक डिब्बे में बंद कर दिया।

इसके बाद अनिल अपनी पत्नी को बेहोशी की हालत में सफीपुर सीएचसी ले गया। जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

download 1 2

अनिल एंबुलेंस से पत्नी को लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचा और डब्बे में बंद सांप को मौके पर मौजूद डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर अनुराग ने बताया कि जिस सांप ने काटा है, उसका नाम करैत है। फिलहाल एंटीवेनम इंजेक्शन लगा दिया गया है, हम लोग लगातार निगरानी कर रहे हैं।

अक्सर ऐसी घटनाओं में लोग सांप को लेकर आते रहते हैं। इससे डॉक्टर को भी पता लग जाता है कि किस प्रजाति के सांप ने डसा है? इससे इलाज करने में आसानी रहती है। बहरहाल, अस्पताल में युवक के सांप लेकर पहुंचे की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

School’s Conversion Controversy : BJP कार्यकर्ताओं ने DEO के मुंह पर स्याही पोती!