Man Rides Horse to Collectorate in Ratlam : गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर 15 किमी दूर से पंहुचा युवक!

91

Man Rides Horse to Collectorate in Ratlam : गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर 15 किमी दूर से पंहुचा युवक!

 

Ratlam : कलेक्ट्रेट में मंगलवार दोपहर जनसुनवाई के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब जिले के ग्राम शिवपुरी निवासी अरुण शर्मा 15 किलोमीटर दूर से घोड़ी पर बैठकर अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था। अरुण शर्मा ने गोचर भूमि और गांव के कांकड़ से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वहां कलेक्टर नहीं थी और उन्होंने डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा को अपना आवेदन दिया। आवेदन सौंपने के बाद अरुण वापस अपनी घोड़ी पर सवार होकर रवाना हो गया।

IMG 20260324 WA0126

शर्मा ने अपने आवेदन में बताया कि रतलाम के सभी गांवों में जानवर, जीव-जंतु और पशु- पक्षियों के लिए जो सरकारी भूमि हुआ करती थी, उस पर अब लोगों ने कब्जा कर लिया हैं। इस कब्जे के कारण जानवरों के रहने के लिए कोई जगह नहीं बची है और हालात यह है कि किसानों को जानवर दुश्मन लगने लगे हैं। अरुण ने अपनी व्यथा बताते हुए ज्ञापन में लिखा कि जानवरों की अब यह व्यथा है कि वह जाए तो कहां जाए, रहें तो कहां रहें। कोई इधर से भागता है तो कोई उधर से भागता है। आगे लिखा, आधे से अधिक जानवर खत्म हो चुके हैं और यही हालात रहें तो कोई जीव-जंतु नहीं बचेगा। जानवरों के पैर रखने की दुर की बात सांस लेने के लिए भी कोई जगह नहीं बची है। क्या धरती पर इंसान का ही हक है। जानवरों का जीने का अधिकार नहीं है, क्या हमारी सुनने वाला कोई नहीं हैं? अरुण ने सीएम से मांग की है कि इस गंभीर समस्या के निवारण के लिए उचित कदम उठाया जाएं!