मानक अग्रवाल को फिर मिली राजनीतिक ताकत, मिले प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल से

1339

इटारसी। शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने दिल्ली में मध्य प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल से एक लम्बी मुलाकात की। जे पी अग्रवाल ने मानक अग्रवाल का शाल श्रीफल से स्वागत भी किया। दोनो नेताओं के बीच होशंगाबाद और मध्य प्रदेश की राजनीति को लेकर काफी लम्बी चर्चा हुई। उनके साथ प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शिवाकांत पांडेय ( गुड्डन) भी थे। दिल्ली प्रवास के दौरान श्री अग्रवाल ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के एपीआरओ तरुण त्यागी से भी भेंट की। श्री त्यागी ने मानक अग्रवाल को इलेक्टेड प्रतिनिधि का कार्ड सौंपा। उल्लेखनीय है कि इलेक्टेड प्रतिनिधि होने के नाते मानक अग्रवाल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट देने का अधिकार होगा। ज्ञात रहे कि जिले के अन्य दो नेताओं विजय दुबे काकू भाई, और शिवाकांत पांडेय (गुड्डन) को काप्शन प्रतिनिधि बनाया गया है। इन प्रतिनिधियों को अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को वोट देने का अधिकार नहीं होता है। हाल ही के घटनाक्रम से प्रदेश की कांग्रेस की राजनीति में पुनः मानक अग्रवाल का कद बढ़ना अब लगभग तय हो गया है।