Mandna in CM House : साधना सिंह ने मांडना बनाया, अपनी कला का ट्वीट भी किया!

1870

Mandna in CM House : साधना सिंह ने मांडना बनाया, अपनी कला का ट्वीट भी किया!

Bhopal : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने दीवाली पर CM हाउस की देहरी पर मांडना बनाकर इस परंपरा को संवारने का संदेश दिया। उन्होंने अपनी मांडना बनाने की कला का ट्वीट भी किया। साधना सिंह ने पिछले साल दीवाली पर भी मांडना बनाया था।

 

भारतीय संस्कृति में पर्वों और उत्सवों पर साज-सज्जा के लिए मांडना बनाने की परंपरा रही है। मांडना सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। मांडना, शुभ और मंगल का प्रतीक है। पिछले साल CM शिवराज सिंह और उनकी पत्नी दोनों ने दीपावली के शुभ अवसर पर अपने निवास की देहरी पर मांडना बनाया था। CM ने अपील की थी कि भारतीय संस्कृति की इस सुरूचिपूर्ण परंपरा को बनाए रखने के लिए सभी परिवार अपने घर-आंगन में मांडना बनाएं। इससे हमारी परंपराएं जीवंत रहेंगी और मांडना की कला को भी प्रोत्साहन मिलेगा।