Mandsaur News: केंद्र और राज्य सरकार मूल मुद्दों से भटकाने में लगी मंहगाई, बेरोजगारी पर बात नहीं करती-पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव

चिन्तन शिविर से लौटते समय मंदसौर रुके

Mandsaur

Mandsaur News: केंद्र और राज्य सरकार मूल मुद्दों से भटकाने में लगी मंहगाई, बेरोजगारी पर बात नहीं करती-पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव

Mandsaur से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

Mandsaur : मध्य प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस द्वारा निकाय चुनाव में ओबीसी वर्ग के 27 फीसदी उम्मीदवारों को पार्टी स्तर पर टिकट दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सन 2018 से कमलनाथ सरकार ने ओबीसी वर्ग को 27 फ़ीसदी आरक्षण देने की बात कही थी।

श्री अरुण यादव ने यह बात मंदसौर (Mandsaur) अल्पप्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेश रघुवंशी के निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

WhatsApp Image 2022 05 17 at 7.12.34 PM 1

उन्होंने कहा कि इस देश की आजादी में कांग्रेस के पुरखों का खून है। इस देश नें कांग्रेस को बहुत कुछ दिया है और कांग्रेस नें भी इस देश को दिया है।

विपक्ष के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि सरकार सही राह पर चलें।

श्री यादव नें गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना की निंदा की और कहा कि भाजपा के नेता खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे की तर्ज पर बयान दे रहे हैं।

Also Read: Big News: हार्दिक पटेल ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा में जाने के आसार 

प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री की जवाबदारी है कि वह कानून व्यवस्था बनाए रखें। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है।मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से व्यवस्था नहीं संभल रही है तो उन्हें घर चला जाना चाहिए।

यह पूछे जाने पर कि उदयपुर चिंतन शिविर में क्या निष्कर्ष निकला श्री यादव नें कहा कि यह देश गांधी की विचारधारा के आधार पर चलता है और आगे भी गांधी की विचारधारा पर ही चलेगा।

इस देश में मोहन भागवत का एजेंडा लागू नहीं होने दिया जाएगा।

Also Read: Big News: एमपी निकाय और पंचायत चुनाव से जुड़ी सबसे बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, MP में ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे चुनाव 

एआईसीसी के संकल्प शिविर में देशभर के लोग एकत्र हुए थे, इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई है और बहुत से निष्कर्ष बाहर निकले हैं।

यह संकल्प लिया गया है इस देश को फासिस्टवादी ताकतों से बचाना होगा इसी उद्देश्य से 2 अक्टूबर से भारत जोड़ो अभियान शुरू किया जाएगा।

प्रत्येक कांग्रेस का कार्यकर्ता इस अभियान से जुड़ेगा। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अभियान चलेगा। इस देश में भाजपा के द्वारा मूल मुद्दों से ध्यान हटा कर समरसता प्रभावित करने में लगी है।

Also Read: Blind Murder : बहुचर्चित कविता रैना हत्याकांड केस की फाइल सात साल बाद फिर खुलेगी! 

मंहगाई, बेरोजगारी, अपराध आदि मामले गंभीर हैं पर केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है। जनता के हितों के लिए कांग्रेस तैयार है।

WhatsApp Image 2022 05 17 at 7.12.35 PM

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव उदयपुर चिंतन शिविर से नीमच मंदसौर (Mandsaur) होकर इंदौर प्रस्थान कर गए।

इसके पहले मंदसौर (Mandsaur) में श्री यादव के स्वागत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूपल अशांशु संचेती, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सोमिल नाहटा, परशुराम सिसोदिया मनजीत सिंह मनी, नंदकिशोर पटेल, राजकुमार अहीर, सुशील संचेती, महेन्द्र सिंहगुर्जर नोंदराम गुर्जर इष्टा भाचावत मनोज भाचावत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read: Vallabh Bhawan Corridors To Central Vista: कलेक्टर और CEO में खींचतान के पीछे क्या! 

श्री यादव ने प्रदेश महामंत्री राजेश रघुवंशी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया और कांग्रेस जनों को जोश दिलाते हुए विश्वास बढ़ाया।