Mandsaur News – लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया – प्रदेश का पहला भाजपा धन्यवाद सम्मेलन सम्पन्न

698

Mandsaur News – लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया – प्रदेश का पहला भाजपा धन्यवाद सम्मेलन सम्पन्न

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर। लाड़ली बहना योजना में पंजीयन में अग्रणी रहे मंदसौर जिले से भाजपा ने मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रति धन्यवाद सम्मेलन की शुरुआत मंदसौर जिले से की । अब यह प्रदेश के सभी जिलों में भी आयोजित होगा ।
बुधवार को लंबे चले धन्यवाद सम्मेलन में नगर व जिले की पंजीकृत लाड़ली बहना की महिलाएं बडी संख्या में उपस्थित रही ।
महत्वपूर्ण यह रहा कि कॉलेज स्थित वातानुकूलित कुशाभाऊ ठाकरे प्रेक्षा ग्रह सभागार में यह महिला सम्मेलन हुआ । पार्टी ने इसके माध्यम से महिलाओं को हितैषी होने का संदेश दिया है । राजनीतिक लाभ तो है ही ।

IMG 20230420 WA0022

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा जिला धन्यवाद सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
शुभारंभ माल्यार्पण और कन्या पूजन से हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एंव पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनीस का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एंव सांसद सुधीर गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, वरिष्ठ विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.सुषमा आर्य, मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष एंव भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी मंचस्थ थे।

IMG 20230420 WA0025

कार्यक्रम में उपस्थित लाडली बहनों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एंव पूर्व केबीनेट मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा की मुझे अत्यंत प्रसन्नता है की प्रदेश महिला मोर्चा ने लाड़ली बहना धन्यवाद कार्यक्रम की प्रदेश में शुरूआत मंदसौर जिले से की है।

IMG 20230420 WA0026

मंदसौर जिले के इस कार्यक्रम में हजारो संख्या मे लाडली बहनो ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को इस ऐतिहासिक योजना के लिए धन्यवाद दिया। ईश्वर की बनाई गई इस सृष्टि को देश की माता बहने अपने तपोबल से सहज कर सशक्त बना रही है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान निरंतर मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कई प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे बनाते जा रहे है। जननी सुरक्षा योजना, मातृ वंदन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद अब लाड़ली बहना योजना लाकर प्रदेश की 1 करोड़ से अधिक बहनो को आज दिनांक पंजीकृत शिवराज सरकार द्वारा किया जा चुका है। आज मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभ पाकर छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में एंव खेल के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। हमें यह ध्यान रखना होगा की भाजपा सरकार के पूर्व मध्य प्रदेश में 2003 के समय 3328 बच्चे 10वीं की परीक्षा देते थे। वही आज बदले-बदले मध्यप्रदेश में बच्चों की संख्या 2023 में 10वीं कक्षा के लिए 17266 हो गई है। इसी प्रकार 2003 में 12वीं की परीक्षा में 2373 बच्चे बैठें थे वही 2014 में 14306 हो गई है। आज शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक क्रांती के लिए हम मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दे रहे है। 2003 में प्रदेश में बिजली की मांग 283 मेगावॉट होती थी जो आज बढ़ते-दोड़ते मध्यप्रदेश में 821 मेगावॉट हो गई है। आज घर-घर गांव-गांव प्रकाश से रोशन हो गये है। इसके लिए हम सब मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम के माध्यम से धन्यवाद दे रहे है। 2003 में प्रति व्यक्ति आय मध्यप्रदेश में 13000 रुपये प्रतिवर्ष थी जो आज आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश 2023 में 137000 हो गई है। आज प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान योजना, बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं योजना से, उज्जवला योजना से देश और प्रदेश की करोड़ो माता बहनों का जीवन स्तर सुधरा है। आज भारत की नारी दुनिया के सामने एक सशक्त जननी जन्मभूमि के रूप में विद्यमान है।

धन्यवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एंव सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मामाजी के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए लाड़ली लक्ष्मी योजना लागु की जिससे प्रदेश की लाखों नन्ही मुन्नी बालिकाओं के परिवारजनों को अर्थिक रूप से सबंल मिला। अब फिर लाडली बहना योजना लाकर माता बहनों को 1000 रूपये प्रतिमाह सीधे उनके खाते में भेजने का प्रण लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक सच्चे भाई की भूमिका निर्वहन किया है। कोरोना के काल में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अपील पर कई महिलाओं एंव उनके परिवाजनों की मदद की थी।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा की अभी कुछ समय पूर्व ही महिला मोर्चा द्वारा सुषमा अवार्ड का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया था। मंदसौर में भी महिला मोर्चा जिला मंदसौर की अगुवाई में सामाजिक कार्यो में अग्रणी मातृशक्ति को सम्मानित किया गया था। आज पुनः हम सब माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देने के लिए धन्यवाद सम्मेलन का आयोजन कर रहै है।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकाल कर आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की भूमिका में स्थापित किया है। देश में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने राजनीति के क्षेत्र में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए आरक्षित किया। मंदसौर की बात करे तो मंदसौर नगरपालिका में आज 40 सीटों में से 25 सीटों पर महिला पार्षद जीत कर आई है

भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने धन्यवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस ऑडिटोरियम में हजारों की संख्या में मातृ शक्तियों ने उपस्थित होकर महिला मोर्चा जिला मंदसौर की मेहनत को सफल बनाया है

मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी की महत्वपूर्ण इकाई महिला मोर्चा ने सभी महिला जनप्रतिनिधियों के साथ लाडली बहना के पंजीयन कराने में जबरदस्त भूमिका का निर्वहन किया है।
मध्यप्रदेश में सर्वाधिक 70 प्रतिशत से अधिक पंजीयन हम मंदसौर जिले में कर चुके है। हमने एनजीओ के माध्यम से 60 से अधिक महिलाओं को निशुल्क ई-रिक्शा प्रदान कर उन्हे आत्मनिर्भर बनने की राह को आसान किया है।
इस अवसर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.सुषमा आर्य एंव मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने भी अपने विचारों को साझा किया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता ने दिया। इस अवसर पर लाड़ली बहना का पंजीयन होने पर श्रीमति सुमित्रा पंवार एंव श्रीमति रूकमणी ने अपने विचारों को सबके सम्मुख रखा और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की और से कार्यक्रम प्रभारी नगरपालिका उपाध्यक्ष नम्रता चावला एंव पार्षद सुनिता गुजरिया ने किया। सम्मेलन का आभार महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेखा मांदलिया ने माना। कार्यक्रम में महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, महामंत्रीगण, जिला एंव मंडल कार्यसमिति सदस्यगण, नगरपालिका/परिषद महिला अध्यक्ष एंव पार्षद गण सहित जिले की लाड़ली बहने उपस्थित थी।