Mandsaur News – प्रत्येक बूथ पर पूरी क्षमता के साथ करणीय कार्यो को सम्पन्न करें कार्यकर्ता -श्री हितानंद शर्मा 

प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री ने ली विशेष बैठक

Mandsaur News – प्रत्येक बूथ पर पूरी क्षमता के साथ करणीय कार्यो को सम्पन्न करें कार्यकर्ता -श्री हितानंद शर्मा 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। प्रदेश में तीसरे चरण का प्रचार बंद होने के साथ ही अब चौथे ओर प्रदेश के अंतिम चरण के लिए भाजपा ने विशेष फ़ोकस मंदसौर संसदीय क्षेत्र पर किया है। रविवार को मंदसौर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने विशेष बैठक में मार्गदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का संचार किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में  लोकसभा प्रभारी बजरंग पुरोहित, संयोजक देवीलाल धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया की उपस्थिति में मंदसौर एवं मल्हारगढ़ विधानसभा के भाजपा जिला पदाधिकारी गण विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं संयोजकगण, भाजपा मंडल अध्यक्षगण एवं शक्ति केन्द्र के संयोजक एवं प्रभारियों की आवश्यक बैठक में मार्गदर्शन दिया।

बैठक में मार्गदर्शन देते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव अन्य चुनाव से भिन्न है। इस चुनाव में हार जीत से ऊपर उठकर भव्य भारत निर्माण का ध्येय भारतीय जनता पार्टी के पास है। इसलिये हमें हर हाल में प्रत्येक बूथ पर आवश्यक करणीय कार्यों को पूर्ण करते हुए 370+ वोट अधिक अर्जित करना है।

मेरा आप सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों से आव्हान है कि अभी मतदान में एक सप्ताह शेष है। हमें इन 8 दिवस में पूरे परिश्रम के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बूथ पर मतदाताओं से, वोटरों से पुनः एक बार संपर्क करना होगा, मतदाता पर्ची, पेम्पलेट को घर-घर पहुंचाना होगा और 13 मई को सम्पन्न होने वाले मतदान दिवस की सभी तैयारियों की मॉनिटरिंग आज से ही करना होगी। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी मेहनत से भाजपा को विजय मिलेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने जिले की संगठनात्मक रचना से अवगत कराते हुए बताया कि हमने प्रदेश भाजपा के मार्गदर्शन में जिले में युवा मोर्चा के बैनर तले नव मतदाताओं की 423 युवा चौपाल सम्पन्न हो चुकी है, महिला मोर्चा के विधानसभा अनुसार सम्मेलन सम्पन्न हुए, अजा एवं अजजा मोर्चा के सम्मेलन सम्पन्न हुवे, किसान मोर्चा के 200 से अधिक किसान चौपाल सम्पन्न हो चुकी एंव संपर्क कार्यक्रम निरंतर जारी है, लोकसभा क्षेत्र के मंदसौर जिले में 18 ही मंडल में एक साथ लगभग 200 से अधिक अनुसूचित जाति बस्तियों में महाजनसंपर्क अभियान चला कर संपर्क किया गया, जिले की सभी नगर पालिका एवं नगर परिषदों में प्रभात फेरी निकाल गई एवं लाभार्थी से संपर्क किया गया, मतदाता पर्ची वितरण अभियान जिले में 4 मई से प्रारंभ किया गया जो निरंतर जारी है, वर्तमान में जिले की सभी पंचायतों में पंचायत सम्मेलन प्रारंभ हो चुके हैं जो 10 मई तक निरंतर चलेंगे।

बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री राजेश दीक्षित ने किया एवं आभार मंदसौर विधानसभा प्रभारी जगदीश परमार ने माना।

बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह माछौपुरीया, लोकसभा विस्तारक धनंजय दीक्षित, भाजपा जिला महामंत्री गण विजय अटवाल, गणपत सिंह आंजना, जिला पदाधिकारी गण शिवराजसिंह राणा, संजय मुरडिया, राजेश पालीवाल, राजु चावला, नरेन्द्र पाटीदार, प्रिती रोखले, अकिंत सोनी, निलेश जैन, विनय धनगर, पूर्व जनपद अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय, प्रकोष्ठ संयोजक विजय सुराना, जितेश पंड्या, विकास सुराणा, ईश्वर सिंह पंवार, अरविंद सारस्वत, अजय आसेरी, जितेन्द्र जाट, जीवन शर्मा, सामंत सिंह शक्तावत, सुनील शर्मा, हेमंत धनोतिया, देवीलाल सिसोदिया, शरद जैन, समरथ गेहलोद, ईश्वर धनगर, पुष्कर माली, सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।