मंदसौर पुलिस ने हत्या के पैरोल पर फरार आरोपी सहित 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर डेढ़ करोड़ से अधिक मूल्य का मादक द्रव्य और एमडी ड्रग्स जप्त किया 

41

मंदसौर पुलिस ने हत्या के पैरोल पर फरार आरोपी सहित 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर डेढ़ करोड़ से अधिक मूल्य का मादक द्रव्य और एमडी ड्रग्स जप्त किया 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर । राजस्थान के प्रतापगढ जिले के कुख्यात आरोपी गुलशेर लाला व भावगढ के हत्या के प्रकरण मे पैरोल से फरार आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदु पिता कमलाशंकर पाटीदार को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा डेढ़ करोड से अधिक की राशि की ड्रग्स के साथ धर दबोचा। पुलिस कंट्रोल रूम से यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले भर में मादक द्रव्य पदार्थों डोडाचूरा तस्करी पर रोकथाम करने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है।

कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में सीटी कोतवाली पुलिस टीम ने बडी कार्यवाही करते हुये डेढ करोढ से अधिक की राशि के अवैध नशीले पदार्थ एमडी ड्रग डोडाचूरा आदि जप्त कर 2 आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है।

बताया गया है कि दोनो आरोपी कुख्यात बदमाश होकर एक आरोपी देवलजी राजस्थान का गुलशेर लाला होकर कुख्यात बदमाश है जिसके ऊपर अनेक आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है व दुसरा आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदु पिता कमलाशंकर पाटीदार निवासी ग्राम राजाखेडी जिला मंदसौर जिसके विरुद्ध भी अनेक आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर हत्या के एक प्रकरण में पेरोल से फरार चल रहा था। आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदु पिता कमलाशंकर पाटीदार निवासी राजाखेडी वर्ष 2022 के थाना भावगढ जिला मंदसौर के अपराधिक प्रकरण अपराध क्रमांक 359/2022 धारा 302,201 भादवि मे मृतिका रेखा पति सोनु नायक निवासी अंबिका नगर की हत्या के मामले मे वर्ष 2024 से पैरोल से फरार चल रहा था।

पुलिस कंट्रोल रूम से घटना के संक्षिप्त विवरण में बताया गया कि दिनांक 01 फरवरी रविवार को थाना कोतवाली को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की देवलजी प्रतापगढ राजस्थान निवासी गुलशेर खान पठान एमडी ड्रग्स की सप्लाय करने के लिये मदंसौर की ओर आने वाला है । उक्त सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी गुलशेर खान पठान पिता कासम खान पठान उम्र 50 साल निवासी ग्राम देलवजी जिला प्रतापगढ राजस्थान, आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदु पिता कमलाशंकर पाटीदार उम्र 35 साल नि ग्राम राजाखेडी थाना नई आबादी मदंसौर को एमडी ड्रग्स देने आया था। दोनो आरोपियो को वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुये धर दबोचा। दोनो आरोपियो के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम एमडी ड्रग्स जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार मे कुल किमत 01 करोड 50 लाख है दोनो के कब्जे से अवैध डोडाचुरा किमती 07 हजार रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त किये जाने वाले वाहन दो मोटर साईकिल को जप्त किया गया है।

कुल मश्रुका 1 करोड़ 51 लाख 22 हजार रुपये का जप्त किया जाकर अपराध क्रमांक 80/2026 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया है। प्रकरण की प्रारंभिक पूछताछ मे जो तथ्य सामने आये है उनके अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया पूछताछ में अवैध नशीली एमडी ड्रग कहां से लाई जाकर कहां दी जाना थी इसके बारे में पता लगाया जावेगा।

इस कार्यवाही में नगर निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली व शहर कोतवाली पुलिस टीम मदंसौर की सराहनीय भूमिका रही।