मन्दसौर थाना वायडी नगर पुलिस द्वारा बल्क मात्रा मे पकडा अवैध मादक पदार्थ ड्रग्स बनाने का केमिकल – आरोपी की तलाश जारी

पुलिस द्वारा मादक पदार्थ ड्रग्स बनाने वाला 1886.6 किलोग्राम केमिकल जप्त कर - NDPS एक्ट में प्रकरण दर्ज़ किया

45

मन्दसौर थाना वायडी नगर पुलिस द्वारा बल्क मात्रा मे पकडा अवैध मादक पदार्थ ड्रग्स बनाने का केमिकल – आरोपी की तलाश जारी

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । नगर के वाय डी नगर पुलिस स्टेशन टीम ने बुधवार को दोपहर विशेष दस्ते के साथ बड़ी मात्रा में मादक द्रव्य पदार्थों के उपयोग में आनेवाला केमिकल जप्त किया । पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह भास्कर एवं थाना प्रभारी वायडी नगर शिवांशु मालवीय के नेतृत्व मे हैमन्त शर्मा एवं साथियों द्वारा 25 फ़रवरी को विजय हाउसिंग सोसायटी कालोनी फार्मेसी कालेज रोड कृषि उपज मण्डी के सामने ललिता पति प्रदीप जैन (तरसिंग) निवासी नई आबादी सरकारी बाजार रोड मंदसौर के मकान से अवैध केमिकल ड्रग्स बनाने वाला कुल 1886.6 किलोग्राम का एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत जप्त किया ।
जप्त केमिकल प्लास्टिक के ब्ल्यू येलो कलर ड्रम्स में पाया गया है ।
किराए के मकान में यह केमिकल संग्रहित कर रखा पाया है ।
पुलिस के मुताबिक मकान मालिक से जानकारी प्राप्त कर किराएदार को तलाश किया जा रहा है उसके बाद आगे कार्यवाही होगी ।

कार्य विवरण के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम से बताया कि बुधवार 25.फ़रवरी को थाना वाय डी नगर पर आवेदिका ललिता जैन पति प्रदीप जैन (तरसिंग) निवासी नई आबादी सरकारी बाजार रोड मंदसौर के व्दारा आवेदन दिया गया जिसमे आवेदिका स्वयं के विजय हाउसिंग सोसायटी कालोनी फार्मेसी कालेज रोड कृषि उपज मण्डी के सामने वाले मकान को दिनांक 01.01.2026 से श्रेयांस पिता धरमचन्द्र मोगरा निवासी प्रतापगढ राजस्थान जिला प्रतापगढ को किराये से दिया गया था जो मकान को सुपुर्दगी मे दिलवाये जाने हेतु आवेदन पत्र मे तथ्य दिये गये थे।

आवेदक व्दारा दिये गये आवेदन की जांच एवं कार्यवाही हेतु थाने से उनि हेमन्त शर्मा टीम के साथ रवाना होकर मौके पर पहुचे तथा मकान के बाहर गलियारे मे लगे बाहर के ताले को तोडा उसके बाद हाल मे अन्दर जाने वाले कमरे का ताला तोडकर अन्दर प्रवेश करने पर हाल के अन्दर प्लास्टिक के नीले, हरे एवं पीले रंग के ड्रम होना पाये गये कमरे के अन्दर से केमिकल की तीक्ष्ण गंध आने जेसा प्रतीत हुआ जो मौके पर पुलिस व्दारा वैधानिक कार्यवाही की गई तथा हाल के अन्दर रखे ड्रमो को ढक्कन खोल खोल कर देखने पर उनके अन्दर तरल पदार्थ होना पाया गया जो कि मादक पदार्थ विनिर्माण मे काम आने वाला उक्त संदिग्ध केमिकल होने से मौके पर ही जप्त किया गया इस प्रकार थाना वाय डी नगर पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थ बनाने वाले केमिकल कुल 1886.6 किलोग्राम बल्क मात्रा मे जप्त कर आरोपी के श्रेयांस पिता धरमचन्द्र मोगरा निवासी प्रतापगढ राजस्थान जिला प्रतापगढ विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया है।

पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य में शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी वायडी नगर, हैमन्त शर्मा, अरविन्द पुरोहित, मुकेश दीया, लक्ष्मण भाटी, श्रवणसिंह, पंकज शर्मा, राजेन्द्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।