मंदसौर की सिविल डिफेंस टीम का पुष्कर में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ सम्मान

43

मंदसौर की सिविल डिफेंस टीम
का पुष्कर में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ सम्मान

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर  : राजस्थान के पुष्कर, जिला अजमेर में भारत सरकार, गृह मंत्रालय के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर आयोजित सिविल डिफेंस सीनियर वॉलंटियर्स कार्निवल 2026 जो कि “जन सुरक्षा की गारंटी” विषय पर दिनांक 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित किया गया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के करकमलों से दीप प्रज्वलित करके की गई। सेवा, सुरक्षा और समर्पण की भावना से ओतप्रोत तीन दिवसीय कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, प्रशिक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस कार्निवल में देश के महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश से डिविजनल वार्डन, डिप्टी चीफ वार्ड, चीफ वार्डन स्तर के तकरीबन 100 से अधिक अधिकारी शामिल हुए।
इसी तारतम्य में, मध्य प्रदेश को प्रतिनिधित्व करने का अवसर जिला मंदसौर के डिप्टी चीफ वार्डन डॉ हिमांशु यजुर्वेदी को प्राप्त हुआ, उनके साथ वार्डन शक्ति सिंह शक्तावत, ईश्वरलाल बंजारा भी उपस्थित रहे।

जिला मंदसौर मध्य प्रदेश को प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतीक चिन्ह राष्ट्रपति पदक, सिविल डिफेंस से सम्मानित चीफ वार्डन श्री अमर सिंह राठौर, डॉ देवेंद्र कुमार शमी (फायर सेफ्टी सलाहकार), भारत सरकार के कर कमलों से प्रदाय किया गया।