
पढ़ना जारी रखें
कृषक श्री शंकर द्वारा अपने कथन में मंडी सचिव को बताया कि मेरी लहसुन का भाव कम मिलने के कारण मैने कृषि उपज लहसुन में आग लगाई तथा उसने स्वीकार किया है कि मंडी प्रांगण में मेरे द्वारा आग लगाकर गलती की है। इससे यदि किसी कृषक की कृषि उपज को नुकसान होता है तो उसका भुगतान मैं करूंगा।
इस प्रकार कृषक द्वारा आग लगाने हेतु पेट्रोल आदि जुटा कर सुनियोजित योजना अनुसार अपनी कृषि उपज में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। जो कि एक सोची समझी रणनीतिक चाल थी। जिससे आस – पास के कृषको में अफरा – तफरी का माहोल निर्मित होकर कृषक ईधर – उधर भागने लगे। जिसकी सूचना सुरक्षा गार्ड / मंडी कर्मचारी द्वारा मोबाईल पर वरिष्ठ अधिकारी को दी गई उक्त सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँच कर आग को बुझाया गया एवं संबंधित व्यक्ति को पकड़ कर मंडी कार्यालय में लाया गया। आगे की कार्यवाही के लिए पुलिस जांच में जुटी हैं तथा अपनी कार्यवाही कर रही है।
प्रशासन भी लगातार किसानों से संपर्क में है।