Mandsur News – राष्ट्रीय एकता एवं समरसता संदेश के साथ निकली मंदसौर में भारत जोडो यात्रा

पूर्व सांसद मीनाक्षी सहित हजारो की संख्या में कांग्रेसजन हुये शामिल

734

Mandsur News – राष्ट्रीय एकता एवं समरसता संदेश के साथ निकली मंदसौर में भारत जोडो यात्रा

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर। नगर के प्रमुख मार्गों पर तिरंगे के साथ जिले भर के कांग्रेस जनों ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए यात्रा निकाली ।
देश के एकता एवं भाईचारे के सूत्र में बांधने के पवित्र उद्देश्य के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से लेकर काश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोडो यात्रा के समर्थन में मंदसौर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
इस यात्रा में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, जिला कांग्रेस प्रभारी मुजीब कुरेशी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील सहित हजारो की संख्या में कांग्रेसजनो, आम नागरिको एवं सामाजिक संगठनो के पदाधिकारियों ने सहभागीता कर राहुल गांधी के नेतृत्व में दिये जा रहे एकता एवं समरसता के संदेश का समर्थन किया।

WhatsApp Image 2022 11 16 at 4.52.08 PM

तिरंगा यात्रा प्रारंभ में पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय पंचायती राज संगठन की अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुये कहा कि यात्रा के प्रारंभ में विपक्ष ने यह तय मान लिया था कि इतनी लंबी पदयात्रा संभव ही नही हो सकती किन्तु राहुलजी के नेतृत्व में जिस प्रकार यात्रा ने पग पग नापे उसके चलते यह यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफलता की ओर है। उन्होनें कहा कि हमारी विचारधारा हमसे सहमत नही होने वालो के भी विचार सुनने एवं मनन करने का संदेश देती है, लेकिन आज यह भाव देश की व्यवस्था संभालने वालो के पास नही है। आज जिस प्रकार से संवेधानिक संस्थाये और मिडीया प्रभाव में है उसके चलते राहुलजी ने पदयात्रा का मार्ग चुना है, हमें उनके साथ कदम से कदम मिलाकर देश को एकता एव भाईचारे के सूत्र मे बांधना है।

WhatsApp Image 2022 11 16 at 4.55.57 PM
प्रदेश कांग्रेस जिला प्रभारी मुजीब कुरेशी ने कहा कि यह जरूरी नही है कि पुरा देश राहुलजी के साथ चल सके किन्तु राहुलजी की सोच एवं पवित्र उद्देश्य को हम सब मिलकर घर- घर तक पहुंचाये। उन्होनें आगामी दिनो में उज्जैन में आयोजित राहुलजी गांधी की पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी का आव्हान किया।

WhatsApp Image 2022 11 16 at 4.55.57 PM 1

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटील ने कहा कि अब तक हमने रथयात्राये देखी है, आधुनिक सुविधाओ के साथ सुसज्जित वाहनो में यात्राये करते हुये नेताओं ने राजनैतिक लक्ष्य साधे किन्तु राहुलजी गांधी ने पुरे देश को पांव- पांव नाप रहे है। इस दौरान उन्होनें यात्रा आयोजन संबंध दिशा निर्देश से भी अवगत कराया।
भारत जोडो यात्रा के जिला समन्वयक गोविंदसिंह पंवार ने जिले में भारत जोडो यात्रा कार्यक्रमो से अवगत कराया। संचालन मंदसौर शहर यात्रा समन्वयक डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर ने किया व आभार शहर प्रभारी अजय लोढा ने माना।

WhatsApp Image 2022 11 16 at 4.55.58 PM

🔸प्रमुख मार्गो से निकली तिरंगायात्रा

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भारत जोडो सह यात्रा गांधी चौराहा से प्रारंभ हुई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई यह यात्रा युवराज क्लब मार्ग, नेहरू बस स्टेण्ड, भारत माता चौराहा, कालिदास मार्ग, सदर बाजार, खानपुरा, धानमंडी नवीन पुलिया होते हुये धानमंडी उतारा मार्ग, धानमंडी, गणपति चौक, वरूणदेव मंदिर चौक, नयापुरा रोड, महाराणा प्रताप, महू नीमच मार्ग, सरदार पटेल चौराहा ( बीपीएल) होते हुये पुनः गांधी चौराहा पहुंची।

WhatsApp Image 2022 11 16 at 4.55.58 PM 1

 

🔸राम लक्ष्मण के साथ महापुरूषो की वेशभूषा में निकले बच्चे, आगे आगे चला राष्ट्र ध्वज

भारत जोडो यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता के साथ ही भारत माता, महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, लक्ष्मीबाई, सहित विभिन्न वेशभूषा में बच्चे शामिल हुये। यात्रा में शामिल इन बच्चो ने भारत की भगवान राम लक्ष्मण के जीवन में समाहित समरसता, एकता भाव, भारत माता के रूप में राष्ट्रीय भाव एवं महापुरूषो के रूप में त्याग एवं बलिदान को अंकित किया गया। यात्रा के आगे आगे राष्ट्र ध्वज चला जिसके पीछे विभिन्न वेशभूषा धारण किये बच्चे एवं जनसमुदाय ने भागीदारी की।
मिले कदम जुडे वतन, हम संविधान बचाने निकले है, आओ हमारे साथ चलो के नारे से गुंज उठा मंदसौर
भारत जोडो यात्रा के समर्थन में निकली सहयात्रा में मिले कदम, जुडे वतन, हम संविधान बचाने निकले है, आओ हमारे साथ चलो सहित विभिन्न नारो से गुंज उठा।
यात्रा के दौरान कांग्रेसजनो एवं नागरिको में उत्साह देखा गया । यात्रा के दौरान आमजन भी जुडते चले जिसके चलते यह यात्रा प्रारंभ से लेकर अंत तक प्रभावी बन गई ।