Manipur Violence: मणिपुर में फिर हिंसा भड़की, मैतेई समुदाय के घरों में आग लगाई!

80 दिन से चल रहे कुकी और मैतेई समुदाय के संघर्ष में 150 से ज्यादा की मौत!

963

Manipur Violence: मणिपुर में फिर हिंसा भड़की, मैतेई समुदाय के घरों में आग लगाई!

Imphal : शनिवार देर शाम मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने की जानकारी है। दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। महिलाओं ने सड़कों पर टायर जलाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। कुकी समुदाय के सौ से ज्यादा लोगों ने विष्णुपुर की ट्रोबुंग ग्राम पंचायत में मैतेई समुदाय के घरों और एक स्कूल में आग लगा दी। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर हालात पर नियंत्रण किया। 80 दिन से चल रहे कुकी और मैतेई समुदाय के बीच चल रहे जातीय संघर्ष में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
हाल ही में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का वीडियो सामने आया था। जिसने पूरे देश को दहला दिया है। महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले पुलिस ने शनिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक की उम्र 19 साल और दूसरा जुवेनाइल है। अब तक इस मामले में कुछ 6 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले पुलिस ने 20 जुलाई को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

एक अलग घटना में आदिवासी महिला ने सैकुल थाने में मामला दर्ज कराया है कि 4 मई को उसकी 21 वर्षीय बेटी और 24 साल की सहेली के साथ भी भीड़ ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया और निर्मम हत्या कर दी।

हिंसा की शुरुआत
मणिपुर में 3 मई को हिंसा की शुरुआत चुराचांदपुर जिले से हुई थी, जो राज्य की राजधानी इंफाल के दक्षिण में करीब 63 किलोमीटर की दूरी पर है। इस जिले में कुकी आदिवासी ज्यादा हैं। गवर्नमेंट लैंड सर्वे के विरोध में 28 अप्रैल को द इंडिजेनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने चुराचंदपुर में आठ घंटे बंद का ऐलान किया था। देखते ही देखते इस बंद ने हिंसक रूप ले लिया। उसी रात तुइबोंग एरिया में उपद्रवियों ने वन विभाग के ऑफिस को आग के हवाले कर दिया। 27-28 अप्रैल की हिंसा में मुख्य तौर पर पुलिस और कुकी आदिवासी आमने-सामने थे।

WhatsApp Image 2023 07 23 at 10.19.30 AM

मैतेई लोगों को सुरक्षा का भरोसा
मिजोरम सरकार ने शनिवार को राज्य में रहने वाले मैतेई समुदाय के लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया और उनसे अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा। मैतेई लोगों के राज्य से पलायन करने की खबरों के बीच सरकार ने यह आश्वासन दिया। एक संगठन ने मणिपुर में दो महिलाओं को भीड़ द्वारा निर्वस्त्र कर घुमाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद मैतेई लोगों को राज्य छोड़ने के लिए कहा था। एक बयान में कहा गया कि इसके बाद राज्य के गृह आयुक्त और सचिव एच. लालेंगमाविया ने मैतेई समुदाय के नेताओं के साथ बैठक की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।