Manoj Saunik: 87 बैच के IAS मनोज सौनिक हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले CS

1082

Manoj Saunik: 87 बैच के IAS मनोज सौनिक हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले CS

मुंबई: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के अधिकारी मनोज सौनिक महाराष्ट्र के अगले मुख्य सचिव हो सकते हैं।
वे मनु कुमार श्रीवास्तव की जगह नियुक्त किए जा सकते हैं जो 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं।

मनोज इस समय महाराष्ट्र में अपर मुख्य सचिव वित्त और PWD विभाग हैं।

बता दें कि सौनिक की पत्नी सुजाता भी 1987 बैच की अधिकारी हैं और वह भी इस पद की दावेदार हैं लेकिन माना जा रहा है कि सरकार मनोज को यह मौका देने के मूड में हैं।

सुजाता सामान्य प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव है। वैसे इसी बैच के अश्विनी कुमार भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। अश्विनी कुमार और मनोज सौनिक दोनों ही दिसंबर 2023 यानी इसी साल रिटायर हो रहे हैं जबकि सुजाता जून 2025 में रिटायर होंगी।