Maratha Reservation Protest: मराठा आरक्षण समर्थकों ने NCP विधायक का घर फूंका! 

आरक्षण की मांग को लेकर 11 दिनों में 13 लोग सुसाइड कर चुके!

465

Maratha Reservation Protest: मराठा आरक्षण समर्थकों ने NCP विधायक का घर फूंका! 

Beed (Maharashtra) : मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों ने यहां एनसीपी (Nationalist Congress Party) के विधायक प्रकाश सोलंके के घर में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक रूप ले चुका है। मराठा आरक्षण आंदोलन इस साल अगस्त से ही चल रहा है। आरक्षण की मांग को लेकर 11 दिनों में 13 लोग सुसाइड कर चुके हैं। मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों के हमले के बाद विधायक प्रकाश सोलंके ने कहा कि जब हमला हुआ तब मैं अपने घर में था. सौभाग्य से, मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या कर्मचारी आंदोलनकारियों के हमले घायल नहीं हुआ।

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी सोमवार को बहुत ज्यादा हिंसक हो गए। उन्होंने NCP के अजीत पवार गुट के विधायक प्रकाश सोलंके के घर पर हमला बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने बीड के माजलगांव में विधायक प्रकाश सोलंके के घर और दफ्तर पर पथवराव किया। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने यहां दर्जनों बाइक और कार को भी फूंक दिया।

IMG 20231031 WA0024

विधायक ने कहा कि आग लगाए जाने के कारण संपत्ति को भारी नुकसान हुआ। मराठा आरक्षण समर्थक प्रदर्शनकारियों ने उनके बीड आवास पर हमला किया। इस पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि मनोज जरांगे पाटिल (मराठा मोर्चा के संयोजक) को इस तथ्य पर ध्यान देना चाहिए कि यह विरोध क्या मोड़ ले रहा है। यह गलत दिशा में जा रहा है. सीएम एकनाथ शिंदे ने ये भी कहा कि मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारी मनोज जरांगे को सरकार को समय देना चाहिए।

बीते दिनों NCP विधायक प्रकाश सोलंके का एक विडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मराठा आरक्षण की मांग करने वाले नेता मनोज जारंगे के खिलाफ कुछ बोलते नजर आए थे। प्रदर्शनकारियों द्वारा उन्हें टारगेट बनाए जाने के पीछे इसे ही कारण माना जा रहा है। घटना के बाद इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया कि हम मराठा समुदाय को स्थायी आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। इन दिनों मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र में मुद्दा भड़का हुआ है। मराठा समुदाय के लोगों की मांग है कि उन्हें नौकरियों और शिक्षा में वैसे आरक्षण मिले, जैसे पिछड़ी जातियों को मिला हुआ है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर ताजा आंदोलन मराठा मोर्चा के संयोजक मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में चल रहा है।