Marathon Runner Kartik Joshi : अमेरिका का वीजा नहीं मिला, अब कार्तिक की फ़्रांस जाने की तैयारी

अभी तक 72 हज़ार किलोमीटर की मैराथन दौड़ पूरी कर चुके

1304
Kartik Joshi : अमेरिका का वीजा नहीं मिला, अब कार्तिक की फ़्रांस जाने की तैयारी

Marathon Runner Kartik Joshi : अमेरिका का वीजा नहीं मिला, अब कार्तिक की फ़्रांस जाने की तैयारी

Indore : Marathon Runner Kartik Joshi को भले ही अमेरिका में आयोजित ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप’ में भाग लेने के लिए वीजा नहीं मिला हो, लेकिन ‘इंडियाज बिग डॉग बैकयार्ड अल्ट्रा मैराथन’ (India’s Big Dog Backyard Ultra Marathon) के विजेता कार्तिक का हौसला कम नहीं हुआ। वे पूरी शिद्दत से तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्तिक 2022 में फ्रांस में आयोजित स्पर्धा में जाना चाहते हैं। इसी के लिए वे तैयारी कर रहे हैं।

19 साल के कार्तिक जोशी (Marathon Runner Kartik Joshi) ने प्रदेश और कई राज्यों में दौड़ कर कई कीर्तिमान हासिल किए। उनके छोटे से घर में इतने बड़े-बड़े मेडल और उपलब्धियां है कि उन्हें गिना नहीं जा सकता। इसी को लेकर कार्तिक का कहना है कि वह हमेशा मोटिवेट काम करते हैं और इस कारण उन्हें आगे बढ़ने की लगन रहती है। वे अभी तक 72 हज़ार किलोमीटर की मैराथन दौड़ (Marathon run of 72 thousand kilometer) पूरी कर चुके हैं।

Marathon Runner Kartik Joshi : अमेरिका का वीजा नहीं मिला, अब कार्तिक की फ़्रांस जाने की तैयारी

उनके घर में उनके द्वारा उपलब्धियों में मिले मेडल और अन्य जिलों के साथ ऐसे जूते भी सजा के रखे हैं जो कि वह दौड़ के दौरान पहने थे। कार्तिक का कहना है कि वे इन जूतों से मोटिवेट होते हैं। निराशा तो केवल इस बात की है कि विदेशों में होने वाली स्पर्धा में वह भाग नहीं ले पाए। क्योंकि, पहले कोविड काल के कारण तो दूसरी बार वीजा नहीं मिलने के कारण विदेशों में स्पर्धा में भाग नहीं ले पाए। कार्तिक 2022 में फ्रांस में होने वाली स्पर्धा में जाना चाहते हैं, उसके लिए वह तैयारी भी कर रहे हैं।

इस साल के शुरू में शहर के इस मैराथन धावक ने अरावली फॉरेस्ट रेंज गुरुग्राम (हरियाणा) में आयोजित ‘इंडियाज बिग डॉग बैकयार्ड अल्ट्रा मैराथन’ में देश में पहला स्थान प्राप्त किया था। कार्तिक ने 41 घंटे में 277 किलोमीटर दौड़कर रिकाॅर्ड बनाया था। इस स्पर्धा में कार्तिक ने लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके बाद कार्तिक को अमेरिका के टेनिसी में 16 अक्टूबर को होने वाली ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप’ में देश का प्रतिनिधित्व करना था! लेकिन, कोविड के कारण उन्हें वीजा नहीं मिला सका।

Also Read: ट्रिपल टेस्ट के बाद ही पंचायत चुनाव में बनेगा OBC Reservation का योग… 

कार्तिक ने बताया कि ‘इंडियाज बिग डॉग बैकयार्ड अल्ट्रा मैराथन’ स्पर्धा में प्रथम आने पर ही मेरा चयन अमेरिका में होने वाली ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप’ के लिए हुआ था। साथ ही इस दौड़ में सबसे कम उम्र में इतनी लंबी दौड़ का रिकॉर्ड भी मेरे नाम दर्ज हुआ है। इसमें देशभर के 38 धावक शामिल हुए। हर धावक को एक घंटे में 6.7 किमी दौड़ना अनिवार्य था। कार्तिक ने बताया कड़ाके की ठंड के साथ फॉरेस्ट रेंज में जंगली जानवरों के डर के बावजूद मैंने अपना पूरा ध्यान दौड़ पर रखा और 41 घंटे में 277 किमी दौड़ लगाई।