Marriage Rumours : मनु भाकर और नीरज चोपड़ा क्या शादी करेंगे, मनु के पिता ने जो बताया!

मनु और नीरज के अलावा नीरज और मनु की मां की बातचीत का भी वीडियो जारी होने से कयास लगे!

310

Marriage Rumours : मनु भाकर और नीरज चोपड़ा क्या शादी करेंगे, मनु के पिता ने जो बताया!

New Delhi : पेरिस ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में सिल्वर मैडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा और शूटिंग में ब्रॉन्ज मैडल जीतने वाली मनु भाकर क्या शादी करने वाले हैं! ये हवा इसलिए बनी, क्योंकि दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें दोनों ने एक दूसरे से बात करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ। इसमें मनु भाकर और नीरज चोपड़ा एक साथ नजर आए। मनु भाकर की मां और नीरज के बीच बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ। इसे देखकर लोगों ने नीरज और मनु की शादी की बात शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों की शादी करने को लेकर कई तरह के कमेंट शेयर किए। दोनों के फैन्स ने दोनों की जोड़ी को लाजवाब भी करार दिया।

मनु भाकर और नीरज चोपड़ा के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वीडियो में दोनों एक-दूसरे से नजरें मिलाए बिना बात कर रहे हैं। इस पर यूजर्स ने उनकी लव स्टोरी के कयास लगाने शुरू कर दिए। वहीं, जब मनु की मां सुमेधा भाकर का नीरज के साथ वीडियो आया, तब तो यूजर्स मनु और नीरज की शादी तक पहुंच गए। क्योंकि, वीडियो में मनु की मां नीरज का सिर अपने हाथ पर रखकर उन्हें कसम देती नजर आ रही हैं।

अब दोनों की शादी की अफवाहों के बीच मनु भाकर के पिता ने इन खबरों को गलत बताया। मनु के पिता राम किशन ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि मनु अभी बहुत छोटी है। उसकी शादी की उम्र भी नहीं है। अभी इस बारे में सोचा भी नहीं। इसके अलावा उन्होंने अपनी वाइफ और नीरज चोपड़ा के वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि मनु की मां नीरज को अपने बेटे की तरह मानती हैं। वहीं, नीरज चोपड़ा के चाचा ने भी स्थिति के बारे में खुलकर बात की और कहा कि जिस तरह नीरज ने मेडल जीता, पूरे देश को इसके बारे में पता चला। इसी तरह, जब वह शादी करेगा, तब भी सभी को पता चल जाएगा।

मनु भाकर और नीरज चोपड़ा हरियाणा से हैं। मनु जहां इतिहास की सबसे सफल भारतीय महिला निशानेबाज हैं, वहीं नीरज भारत के भाला फेंक के स्टार हैं। नीरज चोपड़ा ने भारत को टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में पहली बार गोल्ड मेडल दिलाया था। इस बार पेरिस ओलंपिक में नीरज को सिल्वर मेडल मिला था। वहीं, मनु ने शूटिंग में कमाल करते हुए दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी। मनु भाकर ने पहले 10 मीटर स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का कमाल किया तो फिर इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स में में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की थी।