Matuknath’s Love Story : लव गुरू मटुकनाथ के साथ अब न प्रेमिका जूली और न पत्नी!    

प्रेमिका छोड़कर विदेश में बस गई, पत्नी-बेटे ने पहले ही छोड़ दिया! 

605

Matuknath’s Love Story : लव गुरू मटुकनाथ के साथ अब न प्रेमिका जूली और न पत्नी! 

 

New Delhi : प्रोफ़ेसर मटुकनाथ चौधरी और उनकी प्रेमिका जूली कि प्रेम कहानी को लंबा अरसा बीत गया। बिहार की इस प्रेम कहानी का अब एक पक्ष सामने आया। प्रेमिका के लिए घर और परिवार छोड़ने वाले मटुकनाथ को उनकी प्रेमिका ही छोड़कर चली गई। जूली अब वेस्टइंडीज में जाकर बस गई। अब वे बिल्कुल अकेले हो गए हैं और दुःख भरी जिंदगी जी रहे हैं। वे इन दिनों अपने पैतृक गांव के पास कोरचक्का गांव में ओशो इंटरनेशनल स्कूल चला रहे हैं। प्रेमिका जूली के साथ लव अफेयर सामने आने के बाद मटुकनाथ चौधरी से उनका परिवार अलग हो गया और अब जूली भी उनके साथ नहीं रही।

IMG 20231209 WA0021

मटुकनाथ ने एक अख़बार के सामने को अपनी लव स्टोरी से लेकर विरह तक कहानी का जिक्र किया। साल 2020 में जूली की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह बहुत ही कमजोर दिख रही थी। जूली की ऐसी तस्वीर सामने आने के बाद लोगों ने मटुकनाथ को जमकर ट्रोल किया। मटुकनाथ ने बताया कि 2020 में उन्हें उनके एक शुभचिंतक ने जूली के बीमार होने की सूचना दी थी। इसके बाद उन्होंने जूली से बातचीत की और उससे मिलने के लिए वेस्टइंडीज गए। वहां मटुकनाथ करीब साढ़े तीन महीने तक साथ रहे। वह अब वहीं रह रही है।

IMG 20231209 WA0023

मटुकनाथ चौधरी ने कहा कि उनके परिवार के लोग जैसे उनकी पत्नी, बेटा भी उनके साथ नहीं रहते। बेटा विदेश में रहता है और काफी बड़े पद पर काम करता है। उनकी पत्नी पटना में रहती है। उन्होंने कहा कि पत्नी से जुड़ाव की संभावना बनती नहीं दिख रही। लेकिन, वे अपने जीवन से खुश नहीं हैं। अक्टूबर 2018 में उन्होंने अवकाश ग्रहण किया और मार्च 2022 में स्कूल की शुरुआत की। शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है, इसलिए उन्होंने गांव आकर ओशो इंटरनेशनल स्कूल खोला। स्कूल जब शुरू हुआ तो करीब 50 छात्र-छात्राएं थीं, अब उनके विद्यालय में करीब 40 छात्र-छात्राएं हैं।

मटुकनाथ 2004 से वे जूली के प्रेम में थे और 2006 में उनका अफेयर सबके सामने आया। वे 2014 तक जूली के साथ रहे। मटुकनाथ ने बताया कि प्रेम आजादी देता है, उन्होंने भी जूली को पूरी आजादी दी। इस क्रम में जूली का झुकाव अध्यात्म की तरफ हो गया। जूली के साथ उनका प्रेम वर्ष 2014 में ही खत्म होने लगा था। 2015 में वह अपनी इच्छा से चली गई, उन्होंने रोका नहीं। इस प्रेम कहानी का अंत सुखद नहीं हुआ। मटुकनाथ के साथ अब न तो प्रेमिका है और न पत्नी।