CM हेल्पलाइन की तरह महापौर हेल्पलाइन शुरू,नंबरों पर शिकायत करने पर होगा निराकरण

_रतलाम के इतिहास में पहली बार जारी हुआ महापौर हेल्प लाईन नम्बर।अब 6232006700 , 07413453138 इन नम्बरों पर कॉल किजिए तत्काल निराकरण होगा_ 

1178

*CM हेल्पलाइन की तरह महापौर हेल्पलाइन शुरू,नंबरों पर शिकायत करने पर होगा निराकरण* 

*रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट*

नलों में पानी नहीं आ रहा हे परेशान,सड़कों की सफाई नहीं हुई परेशान,स्ट्रीट लाइट बंद हे परेशान,अधिकारी या वार्ड के दरोगा नहीं सुनते हे परेशान और भी ऐसे कई उदाहरण हैं जिसके कारण शहर की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

ऐसे में नगर सरकार शहर के प्रथम नागरिक महापौर प्रहलाद पटेल ने शहर की जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने को लेकर अधिकारियों, कर्मचारीयों और निगम के महकमे द्वारा सुचारू रूप से कार्य करने और उनकी लापरवाही को लेकर

सीएम हेल्पलाइन की तरह शहर की जनता की आवश्यकताओं के साधनों में सुधार और कमियां खामीया को लेकर महापौर हेल्पलाइन का प्रारम्भ किया।

महापौर पटेल का मानना है कि इस सुविधा से शहर की जनता की परेशानियों में कमी आएगी और उन्हें समस्या को लेकर निगम नहीं आना पड़ेगा।बस नम्बर डायल करते ही संबंधित व्यक्ति या वार्ड गली मोहल्लों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाने का प्रयास होगा।

इस सुविधा को लेकर महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट सहित जनप्रतिनिधियों व निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ महापौर हेल्प लाईन कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया।उन्होंने बताया कि नगर निगम से संबंधित कार्यों को घर बैठे ही त्वरित गति से करवाए जाने हेतु नागरिक कार्यालयीन दिनों में महापौर हेल्प लाईन नम्बर 6232006700 व 07412453138 पर सुबह 10ः30 बजे से सांय 04ः00 बजे तक काॅल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

प्राप्त शिकायतें प्रतिदिन संबंधित विभागों को प्रेषित की जाकर तत्काल शिकायतों का निराकरण कराया जायेगा।

*यह थे मौजूद*

इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, मनोहर लाल राजू सोनी,पार्षद रणजीत टांक के अलावा मयूर पुरोहित,राजेन्द्र चौहान,निगम अधिकारी सुरेश चन्द्र व्यास,जीके.जायसवाल, एपी.सिंह,बीएल.चावरे,राजेन्द्र सिंह गेहलोत,राजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।