Mayor Inspects Fair Venue : बरबड़ मेले में होगा नवाचार हनुमान मंदिर का झांकियों के साथ निकलेगा संयुक्त अखाड़ा!

29-30 मार्च को चंटिया रास का आयोजन!

53

Mayor Inspects Fair Venue : बरबड़ मेले में होगा नवाचार हनुमान मंदिर का झांकियों के साथ निकलेगा संयुक्त अखाड़ा!

Ratlam : नगर निगम द्वारा 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले की विभिन्न व्यवस्थाऐं समय-सीमा में किए जाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने बरबड़ हनुमान मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पटेल ने बताया कि बरबड़ हनुमान मेले को भव्य स्वरूप दिए जाने हेतु इस बार नवाचार करते हुए 29-30 मार्च को मेले में चंटिया रास का आयोजन किया गया है, दो दिवसीय चंटिया रास में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

IMG 20260323 WA0135

इसके अलावा एक ही बैनर तले बरबड़ हनुमान की झांकी के साथ चल समारोह 31 मार्च को निकाला जाएगा जिसमें विभिन्न अखाड़ों के पहलवान शस्त्र कला का प्रदर्शन करेंगे। 1970 में संयुक्त अखाड़ा निकाला गया था इसके बाद पहली बार 31 मार्च को राम मंदिर से बरबड़ हनुमानजी को रथ में बैठाकर झिलमिलाती झांकियों, बैण्ड-बाजे, ढ़ोल के साथ अखाड़ा निकाला जाएगा।

IMG 20260323 WA0136

झांकी, चल समारोह पश्चात अखाड़ा संचालक व उस्तादों का सम्मान किया जाएगा। मेले में प्रतिदिन रात्रि में निगम रंगमंच नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत 31 मार्च मंगलवार को हनुमानजी पर आधारित भक्ति संध्या, 1 अप्रैल बुधवार को स्टैंड-अप कॉमेडियनशो व लाईव आर्केस्ट्रा व मेले के अंतिम दिन 2 अप्रैल गुरूवार को कवि सम्मेलन का आयोजन सांय 7ः30 बजे से आयोजित किए गए है।निरीक्षण के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने मेला परिसर में आवश्यक रंगाई-पुताई, मैदान समतलीकरण, पर्याप्त विद्युत सज्जा एवं प्रकाश व्यवस्था, मेला परिसर की प्रतिदिन आवश्यक साफ-सफाई, बैरिकेट्स, पेयजल आदि व्यवस्था समय-सीमा में किये जाने के निर्देष संबंधितों को दिए। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे!