
महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारीयों का किया सम्मान।
Ratlam : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह मंगलवार को शहर के रुद्र पैलेस में महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान भाजपा पार्षद दल की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री एवं रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने अपने उद्बोधन में पदाधिकारीयों से कहा की अपने दायित्व को पूर्ण निष्ठा के साथ कार्यकर्ताओं तथा आमजन की अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास करें। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए अपने दायित्व के प्रति निष्ठा एवं लगन से कार्य करते हुए संगठन द्वारा दिये गए विभिन्न कार्यों को कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर पूर्ण कर आमजन तक संदेश पंहुचाने हेतु मार्गदर्शन दिया। महापौर प्रहलाद पटेल ने सभी नवीन पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए सत्ता एवं सगठन का तालमेल हमेशा बनाते हुए कर्तव्यों का निर्वाहन करने एवं समय-समय पर विभिन्न कार्यों के माध्यम से सभी नागरिकों को स्वच्छता एवं सुन्दरता के लिए जागरूक करने हेतु आग्रह किया।

भाजपा जिला नवीन पदाधिकारीगण सहित निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा, मनोज शर्मा, मेयर इन काउंसिल सदस्य भगतसिंह भदौरिया, श्रीमती अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, राजु सोनी, विशाल शर्मा, श्रीमती सपना गौरव त्रिपाठी एवं पार्षदगण योगेश पापटवाल, परमानंद योगी, श्रीमती देव, मयूर पुरोहित, श्रीमती निशा, पवन सोमानी, श्रीमती शबाना खान, श्रीमती प्रीति, संजय कसेरा, श्रीमती अनीता बसावा, धर्मेन्द्र रांका, करण केथवास, रणजीत टाक आदि मौजूद रहें!





