WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ राष्ट्रीय

IPS आलोक राजोरिया को विशिष्ट सेवाओं के लिए पदक

WhatsApp Image 2022 08 16 At 9.52.54 PM

कोलकाता: भारतीय पुलिस सेवा के 2008 बैच के अधिकारी आलोक राजोरिया को कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बैनर्जी द्वारा विशिष्ट सेवाओं के लिए पदक प्रदान किया गया।

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे एनके त्रिपाठी के दामाद आलोक वर्तमान में पश्चिम बंगाल में DIG वर्धमान रेंज के पद पर पदस्थ हैं। वर्ष 2008 बैच के सीधी भर्ती के IPS आलोक मूल रूप से सादा वात जिला हाथरस उत्तर प्रदेश के निवासी है।

उल्लेखनीय है कि उन्हें वर्ष 2014 में राष्ट्रपति के वीरता के लिए पूर्व में भी पदक मिल चुका है। पश्चिम बंगाल के जंगल महल क्षेत्र के झाड़ग्राम में 2011 में एडिशनल SP के पद पर रहते हुए आलोक ने शीर्षस्थ ग्रुप के नक्सलाइट कमांडर किशन को एक ख़तरनाक एनकाउंटर में मार गिराया था। मीडियावाला की तरफ़ से उन्हें बहुत बहुत बधाई।