Lulu Mall : इंदौर में ‘लुलु मॉल’ खुलने की संभावना पर मुहर लगी!

भारत में बड़े निवेश की तैयारी, 12 शहरों में 'लुलु ग्रुप' मॉल खोलेगा!

2426

Indore : उत्तर प्रदेश के बाद अब लुलु मॉल मध्य प्रदेश में भी बड़ा निवेश करने वाला है। लुलु ग्रुप के चेयरमैन और एमडी एमए यूसुफ अली ने हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस संबंध में मुलाकात भी की।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान यह मुलाकात राज्य में फूड प्रोसेसिंग सेंटर, कृषि खरीद केंद्र और इंदौर में एक मॉल स्थापित करने के बारे में थी। इसके साथ ही अब इंदौर में लुलु मॉल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ‘मीडियावाला’ ने 3 महीने पहले इस आशय की न्यूज़ दी थी।

लुलु ग्रुप मध्यप्रदेश में होटल्स, हाइपरमार्केट्स और कन्वेंशन सेंटर्स में भी निवेश करने में रुचि दिखा रहा है। देश में अब लुलु मॉल (Lulu Mall) एक काफी जाना-पहचाना नाम बन गया है। लुलु ग्रुप 22 देशों में 232 स्टोर्स ऑपरेट करता है। भारत में इस ग्रुप के 5 मॉल्स हैं। ये कोई साधारण मॉल्स नहीं हैं। ये काफी बड़े एरिया में फैले हुए मॉल्स हैं।

इस समय लुलु ग्रुप के देश में 5 मॉल है। लुलु ग्रुप अगले तीन साल में भारत में 12 और मॉल खोलना चाहता है। लुलु ग्रुप ने अब तक भारत में शॉपिंग मॉल में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह ग्रुप 19,000 करोड़ रुपए का निवेश और करने जा रहा है। इस समय लुलु ग्रुप के 5 मॉल कोच्चि, त्रिवेंद्रम, त्रिशूर, बेंगलुरु और लखनऊ में हैं।

ग्रुप उत्तर प्रदेश में चार और मॉल या हाइपरमार्केट खोलने की योजना बना रही है। इनमें नोएडा, वाराणसी (Varanasi), प्रयागराज और कानपुर शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी की नोएडा में एक फूड प्रोसेसिंग यूनिट खोलने की भी योजना है।

ग्रुप के मालिक भारत से

लुलु ग्रुप यूएई का ग्रुप है। इसका मुख्यालय अबुधाबी में है। लेकिन, लुलु ग्रुप के मालिक यूसुफ अली मूलतः भारत से हैं। यूसुफ केरल के त्रिशूर जिले में नाट्टिका के रहने वाले हैं। उनका जन्म 15 नवंबर 1955 को हुआ था। उनकी स्कूलिंग करनचिरा के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल से हुई थी।

WhatsApp Image 2023 01 13 at 6.01.07 PM

इसके बाद उन्होंने MBA और एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा किया। पढ़ाई पूरी कर वे साल 1973 में अबू धाबी चले गए, जहां उनके चाचा रहते थे। इसके बाद उन्होंने लुलु हाइपरमार्केट की शुरुआत की। उन्होंने अपना पहला हाइपरमार्केट 1990 के दशक में शुरू किया था। उनका परिवार अब अबूधाबी में रहता है।

यूसुफ अली की रईसी

लुलु ग्रुप जितना चर्चा में रहता है, उसके मालिक एम ए यूसुफ अली उससे कम चर्चा में नहीं रहते है। उनकी रईसी के चर्चे रहते हैं। पिछले साल उन्होंने 100 करोड़ का लग्जरी हेलीकॉप्टर खरीदा था। यह एयरबस हेलिकॉप्टर दुनिया के सबसे शानदार हेलिकाप्टर्स में से एक माना जाता है। लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के MD ने भारत में अपना पांचवां मॉल लखनऊ में खोला था।

लुलु ग्रुप की भारत के 12 और शहरों में मॉल्स खोलने की प्लानिंग है। लुलु ग्रुप का कारोबार सबसे ज्यादा अरब देशों में फैला हुआ है। इसमें संयुक्त अरब अमीरात प्रमुख है। ग्रुप का कारोबार मध्य पूर्व, एशिया, अमेरिका और यूरोप सहित 22 देशों में है।