
मंदसौर-सीतामऊ-सुवासरा मार्ग को 4-लेन में परिवर्तित करने एवं बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में ज्ञापन
सड़क मार्ग पर तीन दिन में चार मौतें हुई – सड़क मार्ग पर 26 डेंजर प्वाइंट कोई सुधार नहीं
मन्दसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर। जिला मुख्यालय से शामगढ़ सुवासरा क्यामपुर सीतामऊ को जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर रोज़ बढ़ता यातायात ओर जानलेवा दुर्घटनाओं के विरोध में जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में मंदसौर सीतामऊ रोड पर ग्रामीणों और मंदसौर शहर के प्रबुद्धजनों ने एमपीआरडीसी के संभागीय महाप्रबंधक मानवेंद्र सिंह कनेश को ज्ञापन सौंपकर मांग करी कि, मौत की सड़क के नाम से मशहूर हो चुके मंदसौर से सीतामऊ के मध्य लगभग 30 किलोमीटर के इस मार्ग पर 25 से अधिक अत्यंत खतरनाक ‘डेंजर पॉइंट’ (ब्लैक स्पॉट) मौजूद हैं। विगत कुछ वर्षों में इन स्थानों पर हुई भीषण दुर्घटनाओं में सैकड़ों निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कई परिवारों ने अपने घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य खोया है, जो अत्यंत हृदयविदारक है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार यदि टोल कंपनी द्वारा टोल रोड़ पर हुई दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मौत पर आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है तो उसे भी जल्द प्रभावित परिवारों को दिया जाए।
श्री गुर्जर ने बताया कि तीन दिन में ही इस मार्ग पर दुर्घटना होने से चार लोग मारे गए हैं जो चिंता का विषय है।
इस सड़क मार्ग पर 26 चिन्हित डेंजर प्वाइंट, एक दर्जन से अधिक अंधे मोड़ है पर टोल टैक्स वसूली जारी है और यात्रियों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हो रहे।
श्री दीपक गुर्जर ने कहा कि टोल रोड़ पर पर्याप्त संकेतक नहीं है, सड़क मार्ग पर लाईटिंग पर्याप्त नहीं है इसकी नुकसानी यात्रियों नागरिकों और वाहन चालकों को भोगना पड़ रहा है।

खेद का विषय है कि आम जनता द्वारा नियमित रूप से टोल टैक्स का भुगतान किए जाने के बावजूद, इस मार्ग पर अव्यवस्थाओं का अंबार है। संबंधित टोल कंपनी की भूमिका केवल कर वसूली तक ही सीमित होकर रह गई है, जबकि सड़क के रखरखाव, डेंजर पॉइंट्स सुधारने और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति वे पूरी तरह से उदासीन हैं।
वर्तमान यातायात के अत्यधिक दबाव और दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी को देखते हुए, यह नितांत आवश्यक हो गया है कि मंदसौर से दीपाखेड़ा (8-लेन जंक्शन) तक के मार्ग को अविलंब 4-लेन में अपग्रेड किया जाए। इसी तर्ज पर सुवासरा से सीतामऊ मार्ग का चौड़ीकरण कर उसे भी 4-लेन में परिवर्तित करना समय की मांग है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुरेश भाटी, वेदप्रकाश शर्मा, कोमलराम बघेरीया, धुंधड़का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धाकड़ धमनार, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष फिरोज पठान, नेहा कनकमल जैन, राजेश सोलंकी, शुभम कामराज, मुकेश कुमावत लसुडांवन, डॉ कालुसिंह राठौर साखतली, मुकेश धनगर सूरी, डिंगावमाली सरपंच दशरथ आंजना, जनपद सदस्य डॉ लालचंद गुर्जर, विशाल आंजना, सत्यनारायण गुर्जर हासली, जीवन जाट गरियाखेड़ा, प्रदीप पाटीदार मंदसौर, नेपाल गुर्जर पालड़ी, विराट गुर्जर बड़ी रुपावली, गोपाल पटेल, प्रकाशचंद जी, शांतिलाल गुर्जर, विपिन शर्मा जवासिया, अर्जुन सिंह गौड़ पानपुर, घनश्याम चौधरी, अभय बैरागी, पंकज देवड़ा, शंकर पवार, जुझार लाल गुर्जर, मदन गुर्जर चिरमोलिया, मनीष पारीक, सुमित कुमार, अशोक चंद्रवंशी, निजाम अजमेरी, अशरफ अजमेरी, अख्तर अजमेरी अरनिया निजामुद्दीन, इंदर सिंह गुर्जर आदि उपस्थित थे।





