

वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया स्मृति दिवस : राजयोगिनी मनोरमा दीदी!
Ratlam : विश्व का स्थिर चित्त महिला का खिताब प्राप्त करने वाली परम आदरणीय दादी जानकी जी सच्चाई, सफाई एवं सरलता की प्रतिमूर्ति थी। दादीजी 46 हजार समर्पित ब्रह्माकुमारी बहनों की प्रेरणा स्रोत रही। 104 वर्षीय परम आदरणीय दादी जानकी जी ने संपूर्ण विश्व एवं समाज के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी जी के 5वें पुण्य स्मृति दिवस पर शहर की जावरा रोड़ स्थित गौरव पैलेस कॉलोनी भाग्योदय भवन के सभागार में ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी मनोरमा दीदी ने व्यक्त किए।
मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मुखर्जी मंडल पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कि हमारी अनादि संस्कृति को दादीजी ने संपूर्ण विश्व में फैलाया उन्हें शत-शत नमन। भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल ने कहा कि यहां के आध्यात्मिक संदेश का विचार सदा ही मेरे मन में घुमता रहता हैं। दादीजी के विचारों को हम जीवन में धारण कर कर्तव्य पथ पर अग्रसर होते रहें। यही उन्हें हमारी सच्ची-सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रातः 8 से 9 बजे की क्लास के पश्चात सह-संचालिका आरती बहन ने परमपिता परमात्मा को एवं आदरणीय दादी जानकी जी को भोग स्वीकार कराया इसके पश्चात भाई बहनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। सभा में सर्वश्री राजेश मोडीया, ललित केसवानी, राजेंद्र राव, कृष्ण कुमार चौहान, महेंद्र चौरसिया, सरोज मोडीया, मानसी केसवानी, रत्ना राव, साधना चौहान, पूनम लिंबोदिया, यजस्वी मोडीया, रिद्धिका केसवानी तथा नीता वर्मा ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए!