बुध होगा मार्गी,दिलाएगा धन

बुध होगा मार्गी,दिलाएगा धन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है. बुध ग्रह वर्तमान में शुक्र की राशि यानी वृषभ में भ्रमण कर रहे हैं.

10 मई 2022 से बुध वक्री गति से वृषभ राशि में भ्रमण कर रहे थे, यह 3 जून 2022 को मार्गी हो जाएंगे अर्थात अपनी चाल को सीधा कर लेंगे जिसके चलते देश और दुनिया में वाणी बुद्धि, व्यापार राजनीति आदि में मुश्किलें समाप्त होगी और बुध के प्रभाव वाली राशियां जिनमें वृषभ, मिथुन और कन्या राशि हैं, उनके लिए बेहद लाभकारी साबित होंगी वही मेष राशि वृश्चिक राशि कर्क राशि आदि के लिए सामान्य से बेहतर फल प्रदान करने वाली होंगी.

अन्य राशियों के लिए थोड़ा सा कमजोर फल मिल सकता है लेकिन बुध की सीधी चाल सभी को धनवान बना सकती है.