
मेट्रो के इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत
भोपाल। शहर के जहांगीराबाद थाना इलाके में स्थित एमपी मेट्रो परियोजना से जुड़े एक इंजीनियर की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दिवाकर झा उम्र (54) एमपी मेट्रो के जनरल कंसलटेंट के साथ कार्यरत डिजाइनिंग एजेंसी में इंजीनियर के पद पर सेवाएं दे रहे थे। मंगलवार को दिवाकर झा कार्यालय पहुंचे और उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़े।
आफिस में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे।





