

श्री महाराणा प्रताप प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार से किया दुग्धाभिषेक!
गुरुवार को शहर के विभिन्न मार्गों से निकलेगी विशाल शोर्य यात्रा!
Ratlam : श्री महाराणा प्रताप जी के जन्मोत्सव से 1 दिन पहले शहर के सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री महाराणा प्रताप की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक पंडित गोपाल सावरा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर 29 में मई गुरुवार को सायंकाल 4 बजे भव्य शौर्य यात्रा महलवाड़ा परिसर से श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति व समस्त राजपूत संगठन द्वारा निकाली जाएंगी। शौर्य यात्रा निकलने के पूर्व सर्वप्रथम राजमहल परिसर में राजराजेश्वरी नागणेचा माता, राजराजेश्वरी पद्मावती माता, हाथी खाना स्थित श्री जागनाथ महादेव मंदिर व अमृत सागर स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर पूजा अर्चना कर माता को चुनरी अर्पण की जाएंगी।
रतलाम के संस्थापक महाराजा रतन सिंह जी राठौर, महाराजा सज्जन सिंह जी राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाकर जय महाराणा, जय भवानी, जय शिवाजी के उद्घोष के साथ सायं 4 बजे शोर्य यात्रा शुरू होगी जो महलवाडा से प्रारंभ होकर महाराजा रतन सिंह जी चौराहा, नगर निगम, कॉलेज रोड, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, शहीद चौक, गायत्री टॉकीज मार्ग से होते हुए सैलाना बस स्टैंड श्री महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी।जहां श्री महाराणा प्रताप की प्रतिमा का समाज के वरिष्ठ अतिथि द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा साथ ही भव्य आतिशबाजी भी समिति द्वारा की जाएगी!
यह रहेंगे आकर्षण का केंद्र!
शौर्य यात्रा में सर्वप्रथम प्रचार रथ उसके पीछे समाज के युवा बुलेट पर तिरंगा और भगवा ध्वज लेकर चलेंगे। इसके साथ ही घुड़सवार बैंड क्षत्रिय सरदार गड़े दुर्गा वाहिनी सतरानिया और चार रथ रहेंगे। 250 से अधिक समिति सदस्यों की टीम शोर यात्रा का मोर्चा संभालेगी। जिसमें पार्किंग से लेकर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी भी रहेंगी। यात्रा में 300 से अधिक बालिका केसरिया साफा धारण कर शामिल होगी। समिति द्वारा अपने सदस्यों को कार्यभार की जिम्मेदारी सौंपकर अलग अलग व्यवस्था के प्रभारी बनाए गए हैं। इसमें युवा जय भवानी, जय शिवाजी, जय महाराणा के उद्घोष के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।
समाज के नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शोर्य यात्रा में सर्वप्रथम श्री महाराणा प्रताप जी, महाराज रतन सिंह जी, छत्रपति शिवाजी महाराज एवं महाराजा छत्रसाल बुंदेला जी की का चित्र रहेगा। यात्रा में क्षत्रिय, क्षत्राणियां पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होगी। इस आयोजन में विशेष रूप से राजेंद्र सिंह गोयल, विजय सिंह हारोड़, विजय सिंह चौहान, दिलीप सिंह सोनगरा, नरेंद्र सिंह सोलंकी, किशोर सिंह चौहान, देवीसिंह राठौर, शैलेंद्र सिंह देवड़ा, निखिलेश सिंह पवार, वीरेंद्र सिंह खंगारोत, प्रवीण सिंह हारोड़, सत्यनारायण सिंह सोलंकी, चंदरसिंह पंवार, जितेंद्र सिंह सोलंकी, कमलेश सिंह भाटी, अजय सिंह पंवार, नरेंद्र सिंह सिसोदिया, वीरेंद्र सिंह डोडिया, युवराज सिंह राठौर, अमन सिंह चंद्रावत, मयंक सिंह राठौर, हर्षवर्धन सिंह चौहान, हेमंत सिंह भाटी, प्रवीण सिंह हारोड़, हर्ष सिंह पवार, नवनीत सिंह देवड़ा जया गोयल, किरण तंवर, किरण गोयल, पूर्णिमा चौहान, अनीता सोलंकी, रेखा सिसोदिया, जसकुंवर पवार, टीना चंद्रावत, अनीता चौहान, राजकुमारी पवार सहित सभी संगठन के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहेंगे!